फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC result: 17 लाख पैकेज की नौकरी छोड़ी, बिना कोचिंग तैयारी की, तीसरी बार में पास की परीक्षा

Tue, 04 Aug 2020 11:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result: Narnaul's Abhishek Achieved 288th Rank In UPSC Exam
अभिषेक को मिठाई खिलाते माता-पिता।

लोक सेवा आयोग का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। नारनौल के गांव भांखरी निवासी अभिषेक ने 288वां रैंक हासिल किया। अभिषेक ने तीसरे प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। पिछले वर्ष अभिषेक ने 595 रैंक हासिल किया था। अभिषेक के पिता सरकारी अध्यापक है। आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने की खबर मिलते ही अभिषेक के घर पर लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा।

UPSC Civil Services Result: Narnaul's Abhishek Achieved 288th Rank In UPSC Exam
अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

अभिषेक ने प्राईमरी कक्षा से बारहवीं तक की पढ़ाई सरस्वती स्कूल नसीबपुर में थी। इसके बाद एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक की पढ़ाई की। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद डीयू से एमए दर्शनशास्त्र में दाखिला लिया। लेकिन उन्होंने डिग्री पूरी हासिल नहीं। पेप्सिको पटियाला में अच्छा पैकेज मिलने पर नौकरी करने लग गए। लेकिन उनके पिता का सपना बेटे को आइएसएस बनाने का था। इसके लिए पिता बार-बार उसे प्रेरित करते थे।

UPSC Civil Services Result: Narnaul's Abhishek Achieved 288th Rank In UPSC Exam
अभिषेक - फोटो : अमर उजाला

दोस्त और पिता के मार्गदर्शन से मिली सफलता
जहां चाह, वहीं राह... की कहावत संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम में 288वीं रैंक हासिल करने वाले अभिषेक पर सटीक बैठती है। दोस्त और पिता के मार्गदर्शन में अभिषेक ने यूपीएससी में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने एमएनसी (बहुराष्ट्रीय कंपनी) की नौकरी छोड़कर यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) की परीक्षा तीसरी बार में उत्तीर्ण की है।  अभिषेक ने बताया कि जब सरकारी नौकरी पाना है तो अच्छी पद की नौकरी की जाए। इसके लिए उन्होंने आईएएस बनने की ठान ली थी। पहले प्रयास में सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद दूसरे प्रयास में 595वीं रैंक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result: Narnaul's Abhishek Achieved 288th Rank In UPSC Exam
अभिषेक को मिठाई खिलाते माता-पिता और साथ में भाई।

तीसरे प्रयास में उनकी मेहनत रंग लाई। अभिषेक हरियाणा कैडर में रहकर लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र से वह काफी वाकिफ हैं। वे इस क्षेत्र की समस्याओं को अच्छी तरह से समझते हैं। अभिषेक एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक करने के बाद पटियाला स्थित पेप्सिको में 17 लाख के पैकेज पर असिस्टेंट मैनेजर थे। वहां पर उनकी दोस्ती झारखंड निवासी आलोक से हुई।

विज्ञापन
UPSC Civil Services Result: Narnaul's Abhishek Achieved 288th Rank In UPSC Exam
अभिषेक

नौकरी के दौरान आलोक यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर गुजरात में आईएएस बन गए। आलोक की प्रेरणा से अभिषेक भी एमएनसी कंपनी की नौकरी छोड़कर दिल्ली में किराये के मकान में रहकर तैयारी में जुट गए। इस दौरान अभिषेक ने कोचिंग न कर खुद अध्ययन किया और ऑनलाइन कोचिंग ली।

तैयारी के लिए टिप्स
अभिषेक ने कहा कि जीके (सामान्य ज्ञान)की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। इसमें इतिहास और भूगोल जैसे विषय प्रमुख हैं। तैयारी के लिए जरूरी हैं कि नियमित पढ़ाई की जाए। परीक्षा आने पर दस से 11 घंटे पढ़ाई कर सकते हैं। जहां पर संशय था, इसे ऑनलाइन दूर किया। विषयों की नियमित रूप से पढ़ाई करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed