लॉकडाउन में अनोखी शादी...न बैंड-बाजा और न ही बरात, दुल्हन को बुलेट पर विदा कर लाए दूल्हे राजा। रास्ते में पुलिसवाले ने रोककर दोनों को शगुन दिया। देखिए तस्वीरें...
पंजाब के कपूरथला में दूल्हा जब बुलेट पर अपनी नई-नवेली दुल्हन को लेकर यहां के रमणीक चौक पहुंचा तो नाके पर तैनात पुलिस ने हार पहने दूल्हे और कलीरे बांधे पीछे बैठी दुल्हन को रोक लिया। एक बारगी तो नवदंपती घबरा गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने जब दोनों के गले में हार पहनाकर उनको वैवाहिक जिंदगी के लिए मुबारकबाद दी तो उनका सारा डर दूर हुआ।
रविवार को जालंधर के कस्बा भोगपुर के गांव भटनूरां लुबाना निवासी संगतदीप सिंह कपूरथला के गांव बूलपुर में रूबी देवी से शादी करने बुलेट पर आया था। कोरोना संकट की वजह से महज एक-दो लोग ही शादी में शामिल हो सके। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा बुलेट में अपने हमसफर को लेकर घर की ओर निकल पड़ा। तभी रास्ते में रमणीक चौक के पास उसे पुलिस ने रोक लिया।
4 of 5
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
एसआई हरिंदर सिंह के अनुसार एक बार तो नवदंपती कुछ घबरा से गए लेकिन जब एएसआई सुरजीत सिंह व एएसआई रमेश चंद्र ने उन्हें हार पहनाकर नए वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं तो वह खुशी से फूले नहीं समाए। एएसआई सुरजीत सिंह और एएसआई रमेश चंद्र ने वर-वधू को शगुन के तौर पर 500-500 रुपये दिए।
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : Social Media
इस दौरान नाके पर कांस्टेबल मनजोत सिंह भी मौजूद रहे। डीएसपी (क्राइम अंगेस्ट वुमन एंड चाइल्ड) संदीप सिंह मंड ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने बहुत बढ़िया कार्य किया है। इस संकट के माहौल में लोगों में पुलिस समर्पण व मिलनसार रवैया अच्छा संदेश देगा। इसके लिए वह इन जवानों को बधाई देते हैं। जिनकी बदौलत आम जनता में पुलिस की सकारात्मक छवि बन रही है। कपूरथला पुलिस के इस काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।