Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab ready for 2030 Hockey World Cup CM Bhagwant Mann following 2026 Asian Champions Trophy

'पंजाब 2030 हॉकी विश्व कप के लिए तैयार': एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की सफल मेजबानी के बाद सीएम मान का दावा

Fri, 06 Nov 2026 01:07 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 06 Nov 2026 01:07 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हॉकी के साथ पंजाब का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने वर्ष 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक खेलों से लेकर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 77 हॉकी ओलंपियन दिए हैं, जबकि राज्य के 48 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं।

विज्ञापन
Punjab ready for 2030 Hockey World Cup CM Bhagwant Mann following 2026 Asian Champions Trophy
सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की सफलतापूर्वक मेजबानी कर अपने खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है। भारत ने फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने पास बरकरार रखा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब अब वर्ष 2030 में प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के लोगों को इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सफल मेजबानी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, कि पंजाब वर्ष 2030 में प्रतिष्ठित हॉकी विश्व कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का सफल प्रबंधन बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की राज्य की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है। 
विज्ञापन


राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने भी राज्य के लोगों को बधाई दी। भारत ने मोहाली के बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जापान को 4-1 से हराया। समापन समारोह में शानदार गतका और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ ने पंजाब सरकार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मान ने बताया कि हॉकी के साथ पंजाब का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने वर्ष 1928 के एम्स्टर्डम ओलंपिक खेलों से लेकर 2024 के पेरिस ओलंपिक तक 77 हॉकी ओलंपियन दिए हैं, जबकि राज्य के 48 खिलाड़ियों ने ओलंपिक पदक जीते हैं। सरकार ने खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का विशेष बजट रखा है। छह नए हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, जबकि दो अन्य का काम प्रगति पर है। जालंधर का भारतीय हॉकी में विशेष स्थान है, जिसने कई ओलंपियन दिए हैं।


सरकार ने वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट हजारों युवाओं को प्रेरित करते हैं। बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन खेल पर्यटन और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देते हैं। सरकार पंजाब की खेल प्रतिभा को विश्व स्तरीय सुविधाएं और वित्तीय सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed