फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए भारतीय सेना के जवानों का एक ऐसा गांव, जहां हर घर में सैनिक रहते हैं

Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल Updated Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
unique village of indian army soldiers
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
देखिए देश में एक ऐसा अनोखा गांव, जो भारतीय सेना के जवानों का है। यहां हर घर में सैनिक रहते हैं और हर दिन की शुरुआत फौजी ट्रेनिंग के साथ होती है।
unique village of indian army soldiers
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
ये है हरियाणा के हिसार जिले का सौथा गांव। गांव के पास बने मैदान में छुट्टी पर आए सेना के जवान ही युवाओं को सेना भर्ती की ट्रेनिंग देते हैं। पिछले कई बरसों से ये सिलसिला जारी है। यही वजह है 3,800 की आबादी वाले इस गांव के 45 युवा सेना में हैं।
unique village of indian army soldiers
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
युवाओं के जज्बे को देखते हुए पंचायत ने भी सुविधाओं पर ध्यान दिया है। सेना के प्रति गांव के युवाओं का उत्साह देखते हुए गांव के सरपंच ने 9 एकड़ जमीन पर ट्रेनिंग के लिए एथलेटिक ट्रैक बनवाया है। खेलों और सेना के प्रति युवाओं के रुझान से अच्छी बात यह है कि गांव का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique village of indian army soldiers
भारतीय सेना के जवानों का अनोखा गांव
साल 2007 में गांव के सुरेंद्र उर्फ टीनू का पैरामिलिट्री में सिलेक्शन हुआ था। उन्हें राष्ट्रपति की सुरक्षा का अहम जिम्मा मिला।  टीनू जब छुट्टी पर आया तो उसे कमांडो के रूप में देखकर उसके गांव के युवा प्रेरित हुए। टीनू ने उसी दिन से युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
unique village of indian army soldiers
Haryana unique village - फोटो : अमर उजाला
इस प्रयास में साथ आकर खड़े हुए गांव के दूसरे सैनिक रोहताश, फुलकुमार व संदीप। चारों ने मिलकर गांव में मैदान बनाया और युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। तत्कालीन सरपंच रामस्वरूप चहल ने 1987 में ही गांव के चारों ओर व गलियों में फ्लड लाइटें लगवा दी थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed