{"_id":"59313b7b4f1c1b7a268b4569","slug":"do-s-and-don-ts-during-earthquake-what-you-should-do-during-earthquake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भूकंप आने पर ये सब सावधानियां बरतें, खुद बचें औरों को भी बचाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप आने पर ये सब सावधानियां बरतें, खुद बचें औरों को भी बचाएं
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
भूकंप के दो झटकों से थर्राया हरियाणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप जैसी आपदा के समय थोड़ी सतर्कता और हिम्मत दिखाएं, कुछ सावधानियां बरतें और खुद के साथ साथ दूसरों को भी बचाएं। जानिए क्या करें, क्या न करें।
Earthquake
शुक्रवार को हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो इतनी तेज थे कि लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। बता दें कि भूकंप एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है, जिसे किसी भी तरह से रोका नहीं जा सकता। यहां तक कि वैज्ञानिक इसका पूर्वानुमान भी नहीं लगा सकते कि कब आएगा। ऐसे में भूकंप के समय बरती जाने वाली सावधानियों को हमेशा ध्यान में रखना होगा।
earthquake
ये बातें ध्यान रखें: भूकंप के समय अगर आप घर के अंदर हैं तो फर्श पर बैठ जाएं। किसी मज़बूत टेबल या ऐसे किसी फर्नीचर के नीचे पनाह लें। अगर आसपास टेबल नहीं है तो हाथ से चेहरे और सिर को ढक लें। घर के किसी कोने में चले जाएं। कांच, खिड़की, बाहरी दरवाज़े और दीवार और झूमर आदि जैसी किसी भी गिरने वाली चीज़ से दूर रहें। अगर बिस्तर पर हैं तो लेटे रहें, तकिया से सिर ढक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : News Letter
ये भी जानना जरूरी: आसपास ऐसा भारी फर्नीचर है, जिसके गिरने का ख़तरा है तो उससे दूर रहें। ऊंची इमारतों में रहने वाले भूकंप के समय लिफ्ट का इस्तेमाल करने से बचें। लिफ्ट पेंडुलम की तरफ हिलकर दीवारों से टकरा सकती है। बिजली जाने से भी वो रुक सकती है और आप उसमें फंस सकते हैं। ऐसी सीढ़ी का भी इस्तेमाल न करें जो मज़बूत ना हो।
विज्ञापन
earthquake
- फोटो : amar ujala
जब तक झटके आ रहे हों घर के अंदर ही रहें, झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें। भूकंप के समय अगर आप घर के बाहर हैं तो ऊंची इमारतों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें। जब तक झटके खत्म न हो बाहर ही रहें। भूकंप के समय अगर आप किसी चलती गाड़ी में हैं तो जितनी जल्दी हो सके गाड़ी रोक लें और गाड़ी में बैठे रहें।