फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखी शादीः दूल्हा-दुल्हन ने 7 नहीं 8 नहीं, पूरे नौ फेरे लिए...दोनों ने खुद से किया बड़ा वादा

Fri, 14 Dec 2018 04:56 PM IST
खुशबू गोयल ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 14 Dec 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
Unique Marriage, Bride Deepika Groom Sandeep 9 Phere in Wedding Ceremony
शादी
बेहद अनोखी शादी देखने को मिली, जिसमें दूल्हा और दुल्हन ने सात नहीं आठ नहीं, बल्कि पूरे नौ फेरे लिए। साथ ही दोनों ने खुद से एक वादा भी किया।
Unique Marriage, Bride Deepika Groom Sandeep 9 Phere in Wedding Ceremony
अनोखी शादी, सिवानी मंडी
हरियाणा के सिवानी मंडी में यह शादी हुई। उपमंडल के गांव गढ़वा के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप चौहान ने शादी के मंडप में नौ फेरे लेकर एक अनूठी पहल की है। संदीप ने अपनी जीवन संगिनी दीपिका के साथ आठवां फेरा पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करने और नौवां फेरा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संकल्प के साथ लिया।
Unique Marriage, Bride Deepika Groom Sandeep 9 Phere in Wedding Ceremony
अनोखी शादी, सिवानी मंडी
पंडित ने अग्नि को साक्षी मानकर नवदंपति को दो अतिरिक्त फेरे लगवाए। अब संदीप की यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी के बाद घर लौटते ही नवदंपति ने गांव में पौधरोपण भी किया। संकल्प लिया कि वे न केवल खुद पौधरोपण करेंगे, बल्कि सभी को इसके लिए जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unique Marriage, Bride Deepika Groom Sandeep 9 Phere in Wedding Ceremony
marriage
इसके अलावा दोनों ने संकल्प लिया कि वे लोगों को वे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए भी जागरूक करेंगे। संदीप व दीपिका ने इस दौरान संकल्प लिया कि वे दोनों गांव में सौ पौधे लगाएंगे और उनकी देखरेख भी करेंगे और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखेंगे।
विज्ञापन
Unique Marriage, Bride Deepika Groom Sandeep 9 Phere in Wedding Ceremony
marriage - फोटो : डेमो
बता दें कि संदीप चौहान का रिश्ता जब भिवानी जिले के गांव बजीणा के सतबीर सिंह रोहीवाल की बेटी दीपिका के साथ हुआ तो उसने तय कर लिया था कि वह मंडप में सात की जगह नौ फेरे लेगा। इसके लिए दोनों तरफ से सहमति भी बन गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed