फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स का हर कोई दीवाना, इनमें वो गजब का हुनर जिसे आप भी सीखना चाहेंगे

Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
सी.एस राव/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
सी.एस राव/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Tue, 21 Feb 2017 09:25 PM IST
विज्ञापन
unique man of haryana dr. himmat bhardwaj, who have made 23 world record, known as memory king
डॉ. हिम्मत भारद्वाज
मिलिए एक ऐसे शख्स से, जिसका हर कोई दीवाना है और जो अब तक 23 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है। इसमें इतना गजब का हुनर है, जिसे आप भी सीखना चाहेंगे।
unique man of haryana dr. himmat bhardwaj, who have made 23 world record, known as memory king
डॉ. हिम्मत भारद्वाज
ये हैं, हरियाणा में झज्जर जिले के डॉ. हिम्मत भारद्वाज। जो अपनी स्मरण शक्ति की बदौलत 23 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। हाल ही में राष्ट्रीय गणित दिवस पर रेवाड़ी के बाल भवन में हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट में झज्जर के 10 बच्चों ने मेमोरी और कैलकुलेशन रिकॉर्ड का नायाब हुनर पेश किया। इन बच्चों की मेमोरी पॉवर और कैलकुलेशन स्पीड़ ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट के 9 बच्चों का रिकॉर्ड टाइम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और आरएचआर में वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए भेजा गया है।
unique man of haryana dr. himmat bhardwaj, who have made 23 world record, known as memory king
डॉ. हिम्मत भारद्वाज
दसवीं कक्षा में गणित विषय में केवल 33 अंकों से पास होने वाला छात्र आज देश- विदेश में मेमोरी किंग के नाम से जाना जाता है। झज्जर के गांव साल्हावास में एक साधारण से परिवार में जन्में डॉ हिम्मत भारद्वाज अपनी मेमोरी पॉवर के नायाब हुनर के बलबूते बुलंदियों पर हैं। बड़े से बड़े गणितज्ञ उनसे सीख लेते हैं। डॉ हिम्मत भारद्वाज के नाम वर्तमान में 23 वर्ल्ड  रिकॉर्ड और 6 नेशनल रिकॉर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique man of haryana dr. himmat bhardwaj, who have made 23 world record, known as memory king
डॉ. हिम्मत भारद्वाज
डॉ. भारद्वाज ने 21 सेकेंड में रसायन शास्त्र की पीरियोडिक टेबल सुनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वे चुटकियों में मैथ्स कैलकुलेशन, क्यूब रूट्स आदि साल्व कर सकते हैं। डॉ भारद्वाज को यूके से ऑनररी डॉक्टरेट की पदवी से नवाजा जा चुका है। एमपीसी ग्लोबल एशिया की ओर से आउट स्टैंडिंग मेमेरी विजार्ड, हरियाणा गौरव अवार्ड सहित विभिन्न अवार्डों से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
unique man of haryana dr. himmat bhardwaj, who have made 23 world record, known as memory king
डॉ. हिम्मत भारद्वाज
डॉ. भारद्वाज पिछले 9 सालों से अलग-अलग वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए तैयारी कर रहे हैं। इन्होंने सैकड़ों सेमिनार, कार्यशालाओं में बच्चों को गणित कैलकुलेशन सोल्व करने की इजी तकनीक बताई हैं, जिन्हें शिक्षकों से लेकर स्कूली बच्चों ने सीखा है। अब वे रेवाड़ी के बच्चों को ट्रेनिंग देंगे। इसके लिए नए वर्ष से रेवाड़ी के बाल भवन परिसर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों को अपनी नायाब टेक्नीक और स्मरण शक्ति से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं रिकॉर्ड्स होल्डर रिब्लिक के लिए ट्रेंड करेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed