हरियाणा में सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित पंखे बनाने की फैक्टरी में बुधवार रात बेसमेंट में रखे तेजाब, पेंट और वारनिश के कारण आग तेजी से बढ़ती चली गई। इसके बाद कई मजदूर तो खिड़की के शीशे तोड़कर तो कई अन्य दूसरे रास्ते से बाहर निकले लेकिन फैक्टरी में कार्यरत दो कर्मी बेसमेंट में फंस गए। जिससे दम घुटने व झुलसने से उनकी मौत हो गई। हालांकि 54 अन्य कर्मी सकुशल निकल गए। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सोनीपत के साथ ही कैथल, हिसार, जींद व पानीपत से भी फायर टेंडर बुलाए गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व एचएसआईआईडीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या-65 में बुधवार रात को आग लग गई। फैक्टरी में रात को 56 कर्मचारी कार्यरत बताए गए हैं। आग लगने से दो कर्मी बेसमेंट में फंस गए और उनकी वहां दम घुटने व झुलसने से मौत हो गई। कर्मियों की पहचान यूपी के बस्ती जिले के निद्धिपुर निवासी जितेंद्र कुमार (21) और बिहार के वैशाली स्थित गांव रसूलपुर के कमलेश (40) के रूप में हुई है।
तेजाब व पेंट की वजह से फैक्टरी में भड़की आग, दो मजदूरों की मौत, ऐसे बची 54 की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन