{"_id":"6037f1d33c4e1a1c591d3b9c","slug":"farmer-leaders-raised-questions-over-statement-of-rakesh-tikait-about-parliament-march","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राकेश टिकैत के इस बयान पर बढ़ी तकरार, साथी किसान नेताओं की नसीहत, बड़े नेता हैं, सोच-समझकर बोलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश टिकैत के इस बयान पर बढ़ी तकरार, साथी किसान नेताओं की नसीहत, बड़े नेता हैं, सोच-समझकर बोलें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसान आंदोलन को दोबारा से खड़ा करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयान को लेकर लगातार तकरार बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर फसलों को जलाने वाले उनके बयान के बाद किसानों ने खेतों में ट्रैक्टर चलाना शुरू कर दिया तो वहीं अब संसद का घेराव करने वाले उनके बयान पर तकरार शुरू हो गई है। किसान नेताओं ने उनको सोच समझकर बयान देने की नसीहत दी है। किसान नेताओं का मानना है कि राकेश टिकैत के हर बयान पर पूरी दुनिया की नजर रहती है और उनके बयान से निकलने वाला संदेश पूरी दुनिया में जाता है। इसलिए उनको ऐसे बयान देने से बचना चाहिए और उन्होंने इसे उनका निजी बयान बताया। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में बवाल के बाद टूटते आंदोलन को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसुओं ने दोबारा से खड़ा किया था। उसके बाद से राकेश टिकैत ही किसानों के सबसे बड़े नेता बने हुए हैं। उनको उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में सबसे ज्यादा तवज्जो मिल रही है। लेकिन उनके बयान संयुक्त किसान मोर्चा को परेशान कर रहे हैं और उनके बयान को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है।
2 of 5
कुंडली बॉर्डर पर बैठे किसान।
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने सबसे पहले देशव्यापी चक्काजाम को अचानक उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में करने से मना कर दिया था। जिस पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने नाराजगी जताई थी। उसके बाद राकेश टिकैत ने फसल जलाने का बयान दिया तो किसानों ने खेतों में खड़ी फसल की जुताई कर नष्ट करना शुरू कर दिया। जिससे किसान नेताओं को फसल नष्ट नहीं करने की अपील करनी पड़ रही है और बैठक कर किसानों को जागरूक करना पड़ रहा है। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब राकेश टिकैत ने 40 लाख ट्रैक्टर लेकर संसद का घेराव करने का बयान दिया है और इस पर फिर तकरार हो गई है।
3 of 5
मंच से संबोधित करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और राकेश टिकैत को इस तरह के बयान नहीं देने की नसीहत तक दे डाली है। उनका मानना है कि इतने बड़े किसान नेता कोई बयान देते हैं तो उस पर अमल भी होना चाहिए। इस तरह से केवल बयान देने से गलत संदेश जाता है और उनके बयान को इस समय काफी अहम माना जाता है। किसान नेताओं ने यह भी साफ कर दिया कि यह उनका निजी बयान है। उन्होंने कहा कि इस तरह से कोई भी नेता बयान देता है तो वह उसका निजी बयान होगा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा का बयान उसे ही माना जाएगा जो बैठक के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राकेश टिकैत
- फोटो : एएनआई
संसद का घेराव करने वाला बयान राकेश टिकैत का निजी बयान है। वह बड़े किसान नेता हैं और उनका आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान है। उनका एक-एक शब्द पूरे देश व दुनिया के किसान सुनते हैं। इसलिए उनको हर बयान सोच-समझकर देना चाहिए। इसके अलावा किसान किसी भी तरह से अपनी फसलों को नष्ट न करें। क्योंकि यह संयुक्त किसान मोर्चा का फैसला नहीं है और इस तरह का फैसला लिया भी नहीं जाएगा। - विकल पचार, अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति।
विज्ञापन
5 of 5
राकेश टिकैत
- फोटो : एएनआई
संसद का घेराव करने का कोई फैसला नहीं हुआ है। राकेश टिकैत ने ऐसा किस वजह से कहा है, इस बारे में वह खुद बता सकते हैं। लेकिन उनके जैसे किसान नेता को इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। उनको वह बयान ही देने चाहिए जो किसानों के लिए काफी अहम हो। किसानों को फसल भी खराब नहीं करनी चाहिए, बल्कि फसल पकने पर कटाई करनी चाहिए और गरीबों की मदद करनी चाहिए। - बूटा सिंह शादीपुर, अध्यक्ष भारतीय किसान मंच एकता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।