बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत
ओवरस्पीड कार बाइक को 20 फुट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तस्वीरों में देखिए मामला।
बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत
हादसा पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर गुरुद्वारा नानकसर के पास हुआ। मृतक युवकों की पहचान जतिंदर सिंह (28) और जगदीप सिंह (24) निवासी गांव सुनेत के तौर पर हुई है।
बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत
जानकारी के अनुसार दोनों युवक डीजे का काम करते थे। जतिंदर डीजे लगाने खन्ना गया था। वहां से लौटते हुए उसने जगदीप को लुधियाना बस स्टैंड बुला लिया। इसके बाद दोनों अपने गांव लौट रहे थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी और बीस फुट तक दूर घसीटते हुए ले गई।
बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत
हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वहीं कार चालक फरार हो गया। मृतक जतिंदर सिंह के ममेरे भाई प्रदीप का आरोप है कि हादसे के कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका था, लेकिन पुलिस ने वक्त रहते कार को रोकने या तलाशने का प्रयास नहीं किया।
बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत
प्रदीप ने कहा कि जतिंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीप की सांसें चल रही थी। एक निजी कार चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव वारिसों को सौंप दिए।