फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा को लगे दो बड़े झटके, मां और पत्नी भी चौंक गई

Mon, 28 May 2018 09:36 AM IST
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
two bad news for ram rahim and dera sacha sauda sirsa
Ram Rahim
राम रहीम और डेरा सच्चा सौदा को दो बड़े झटके लगे हैं। मामला ऐसा है कि मां, पत्नी और बेटा भी चौंक गए। जानिए पूरा मामला...
two bad news for ram rahim and dera sacha sauda sirsa
राम रहीम - फोटो : social media
पहला झटका ये कि हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता डेरामुखी राम रहीम फोन पर बात नहीं कर पाएंगे। प्रदेश सरकार ने उन्हें फोन सुविधा देने से इंकार कर दिया है। जेल व पुलिस विभाग ने राम रहीम को फोन सुविधा देने से हरियाणा व आसपास के राज्यों में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बिगड़ने की आशंका जताई है। जिसे देखते हुए विभाग ने एनओसी नहीं दी।
two bad news for ram rahim and dera sacha sauda sirsa
Ram Rahim
राम रहीम ने जेल मैनुअल के अनुसार रोजाना पांच मिनट और सप्ताह में 35 मिनट फोन पर बात करने की अनुमति मांगी थी। उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि अन्य कैदियों की भांति उन्हें भी यह सुविधा मिलनी चाहिए, चूंकि वह भी एक कैदी ही हैं। उनके प्रस्ताव से जेल विभाग ने सरकार को भी अवगत कराया था। जिस पर आईजी हिसार रेंज व जेल विभाग के उच्च अधिकारियों से सरकार ने सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए एनओसी जारी करने पर निर्णय लेने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
two bad news for ram rahim and dera sacha sauda sirsa
राम रहीम
जेल विभाग व आईजी हिसार रेंज ने आपस में समन्वय स्थापित करते हुए यह पाया कि राम रहीम को फोन पर बात करने की सुविधा देने से कानून व्यवस्था खतरे में पड़ सकती है। फोन पर बात करने के दौरान डेरामुखी अपने समर्थकों, अनुयायियों व अन्य खासमखास लोगों को कुछ भी निर्देश दे सकते हैं। जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था पर संकट खड़ा हो सकता है। इसके मद्देनजर फोन पर बात करने की सुविधा नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
two bad news for ram rahim and dera sacha sauda sirsa
राम रहीम
राम रहीम ने बीते दिनों जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सुनारिया जेल का निरीक्षण करने के दौरान भी फोन सुविधा मांगी थी। चूंकि, निरीक्षण के दौरान पंवार सभी कैदियों के साथ-साथ राम रहीम से भी मिले थे। जेल विभाग के पुलिस महानिदेशक के सेल्वराज ने बताया कि राम रहीम के आग्रह पर गंभीरता से विचार किया गया। उन्हें फोन पर बातचीत की इजाजत नहीं दी जा सकती। इससे लॉ एंड आर्डर खराब हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed