आपने कई तरह के फैशन शो देखे होंगे, लेकिन अपनी तरह का ये अनोखा शो देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे, क्योंकि रैंप पर कैटवॉक करती मॉडल्स नहीं, कोई और हैं।
फैशन शो पंजाब यूनिवर्सिटी में आगाज फेस्ट के तहत आयोजित किया गया और इसमें रैंप पर ट्रांसजेंडर्स ने कैटवॉक किया। चौंक गए न जानकर, पर ये सच है। मांगलिक कार्यक्रमों पर ढोल बजाने और बधाई गाने वाले ट्रांसजेंडर जब फैशन शो का हिस्सा बने तो देखने वालों ने दांतों तले उंगली दबा ली।
चाहे उमराव जान का लोकप्रिय गीत हो या फिर कोई अन्य गीत, उन्होंने ऐसी जबरदस्त कैटवाक की कि देखने वाले देखते रह गए। शो में ट्रांसजेंडर्स ने अपनी अदाओं के जादू से शो को ग्लैमरस बना दिया। इस शो के दौरान ट्रांसजेंडर्स के साथ गे भी शामिल रहे। इसका आयोजन स्टूडेंट्स काउंसिल की ओर से किया गया था।
ट्रांसजेडर्स की एक परफारमेंस पीयू में आयोजित इस कार्यक्रम में कई परफारमेंस पर भारी पड़ गई। ट्रांसजेंडर्स की इस टीम में धनंजय चौहान, दिव्य, आसिन, प्रीत, कायनात, बंटी, सिमरन, अदिति, अमन, माही और माही महंत शामिल थे।
इसके अलावा प्रिंस, राहुल, हसन, कुलविंदर, लविश, राहुल जैसवाल, विक्रम, रविकिशन और अनिरुद्ध भी शामिल थे। ट्रांसजेंडर्स के इस कैटवाक में इवेंट हेड सिमरन रहीं और मानवी और शीनम ने उनका साथ दिया। इस दौरान दो स्पेशल गेस्ट विद्या राजपूत और रवीना भी आए थे।