सब हैरान, आखिर टॉपर ने क्यों की सुसाइड?
पीयू के गर्ल्स हॉस्टल नंबर 5 की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा दिव्या एमएससी बायोफिजिक्स संकाय की टॉपर थी, प्रथम वर्ष में उसने 71 फीसदी अंक हासिल किए थे। उसने हाल ही में दूसरे वर्ष की परीक्षा दी थी।
सब हैरान, आखिर टॉपर ने क्यों की सुसाइड?
मूल रूप से रोपड़ के फुल चक्कर मोहल्ला निवासी छात्रा दिव्या हॉस्टल नंबर-1
के कमरा नंबर 143 में रहती थी। छात्रा सहेली से मिलने हॉस्टल 5 में आई थी,
लेकिन उसे सहेली का कमरा लॉक मिला। इसके बाद उसने छलांग लगाकर जान दे दी।
सब हैरान, आखिर टॉपर ने क्यों की सुसाइड?
बायोफिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अश्वनी कौल ने बताया कि दिव्या बहुत ही होनहार थी, हमेशा ही लैब में प्रयोग करने में जुटी रहती थी। एक दिन पहले भी वह विभाग में आई थी। कौल ने बताया कि दिव्या ने एमएससी के प्रेक्टिकल थीसिस भी जमा करा दिए थे।
सब हैरान, आखिर टॉपर ने क्यों की सुसाइड?
सुबह 8:30 से 10 बजे के बीच हॉस्टल में सिर्फ चार आउटसाइडर गए, लेकिन उनमें दिव्या नहीं है। पुलिस ने हॉस्टल की सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।