फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समंदर किनारे दिलकश नजारे और नए साल का जश्न मनाने को दो बेहद उम्दा ऑफर्स, फायदा उठाएं

Sat, 28 Dec 2019 11:26 AM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Dec 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
top destinations with special packages for new year celebration
समंदर किनारे नजारों का लुत्फ उठाता परिवार - फोटो : फाइल फोटो
समंदर किनारे खूबसूरत नजारों के बीच परिवार संग नए साल का जश्न एक अलग ही एहसास होगा। इसके लिए आप इन स्पेशल ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं, यहां लीजिए डिटेल...
top destinations with special packages for new year celebration
फाइल फोटो
नये साल के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कोई देश में तो कोई विदेश में इसे बेहद खास अंदाज में मनाना चाहता है। लेकिन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए चंडीगढ़ियों को बैंकाक और दुबई सबसे ज्यादा पसंद है। इन दो जगहों पर जाने वालों की संख्या हजारों में है। उनमें सबसे ज्यादा शादीशुद और प्रेमी जोड़े शामिल हैं। उन्हें दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल और बैंकाक के क्रूज पर जश्न मनाने का इंतजार है।
top destinations with special packages for new year celebration
फाइल फोटो
रामा ट्रेवल के संजू कश्यप और फाइव स्टार ट्रेवल एंड मनी प्राइवेट के केएल बंसल ने बताया कि इन दोनों जगहों पर जाने के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग हुई है। वहां का मौसम, नये साल के स्वागत की तैयारी, थीम और बुकिंग ऑफर यूथ को बेहद पसंद आए हैं। कपल के साथ ही 300 फैमिली इन दोनों जगहों पर जाने वाली है। बैंकॉक और दुबई के अलावा कुछ बुकिंग स्विट्जरलैंड और थाइलैंड के लिए भी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
top destinations with special packages for new year celebration
फाइल फोटो
बैंकाक के लिए पैकेज
बैंकाक और थाइलैंड में न्यू ईयर मनाने के लिए विशेष ऑफर दिये जा रहे हैं। इसमें बुकिंग पर 20 से 35 प्रतिशत तक का ऑफर मिल रहा है। चार रात और पांच दिन के पैकेज में थ्री स्टार से लेकर फाइव स्टार तक के होटलों की बुकिंग क्रमश: ग्यारह हजार रुपये से 55 हजार रुपये तक में प्रति व्यक्ति के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
top destinations with special packages for new year celebration
फाइल फोटो
दुबई के लिए पैकेज
यहां जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग में अलग-अलग कैटेगरी में ऑफर उपलब्ध हैं। थ्री स्टार होटल अपना पैकेज चार रात और पांच दिन के हिसाब से एडल्ट डबल शेयरिंग में 48 हजार 500 रुपये में दे रहा है, जबकि बच्चों के लिए अलग से चार्ज तय किया गया है। स्टार के अनुसार इसकी लागत बढ़ती जायेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed