फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1 जनवरी को होगी बारिश, अफगानिस्तान से जिसका खास कनेक्शन, अगले तीन दिन भी रहें अलर्ट

Sat, 28 Dec 2019 10:45 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 28 Dec 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
The Most Cold Days in December 2019, Weather Forecast
ठंड का लुत्फ उठाती महिला - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 के पहले ही दिन बारिश हो सकती है, जिसका अफगानिस्तान से खास कनेक्शन है। वहीं अगले तीन दिन भी लोगों को यूं ही ठिठुरना पड़ेगा। देखिए कुछ ऐसा है मौसम का हाल...
The Most Cold Days in December 2019, Weather Forecast
ठंड का लुत्फ उठाती महिला - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी को बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अफगानिस्तान के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। 31 दिसंबर की शाम को यह जम्मू कश्मीर में दस्तक देगा। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश होगी तो मैदानी इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 31 दिसंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि ट्राइसिटी में एक जनवरी को बारिश होने की संभावना है। इससे सूखी ठंड से तो राहत मिलने के आसार हैं, पर ठिठुरन बढ़ेगी।
The Most Cold Days in December 2019, Weather Forecast
ठंड का लुत्फ उठाती महिला - फोटो : अमर उजाला
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 11 से 13 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया जा सकता है। रात के तापमान से फिलहाल राहत मिलेगी। क्योंकि रात का तापमान सात से आठ डिग्री के बीच रिकॉर्ड होने की संभावना है। वहीं दो दिन शीतलहर जारी रहेगी। सुबह और रात के वक्त घनी धुंध छाई रहेगी। इसका मतलब ये है कि अगले तीन दिन लोगों को इसी तरह कंपकंपाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Most Cold Days in December 2019, Weather Forecast
ठंड का लुत्फ उठाती महिला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शुक्रवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में साल 2007 के बाद इस साल दिसंबर में सबसे लंबी अवधि वाले 21 ठंडे दिन रिकार्ड किए गए। इस बार 11 दिन हो चुके हैं और आगे जारी रहने के आसार हैं। कोल्ड डेज उस स्थिति को कहते है, जब दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम हो। सीवियर कोल्ड डेज में अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम होता है।
विज्ञापन
The Most Cold Days in December 2019, Weather Forecast
ठंड का लुत्फ उठाते युवक-युवती - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में कोल्ड डेज की शुरुआत 17 दिसंबर से हुई। इस दिन अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से करीब 11 डिग्री कम था। उसके बाद से लगातार ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि ठंड का कहर आगे भी जारी रहेगा। 30 दिसंबर से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। इस दिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। गनीमत इस बात की है कि रात का तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

दो दिन तक ऐसा मौसम रहेगा। उसके बाद थोड़ा बदलाव की संभावना दिख रही है। दिन के तापमान थोड़े ऊपर आएंगे। रात के तापमान स्थिर रहेंगे। एक जनवरी को बारिश के आसार बन रहे हैं।
- सुरेंद्र पाल, निदेशक मौसम विभाग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed