{"_id":"57ac9e2b4f1c1bce75ee4957","slug":"three-terrorist-arrested-in-jalandhar-of-punjab-before-independence-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से पहले बड़ी कार्रवाई, जालंधर में दबोचे गए 3 आतंकी, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से पहले बड़ी कार्रवाई, जालंधर में दबोचे गए 3 आतंकी, देखिए
Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 12 Aug 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में दबोचे तीन आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्वतंत्रता दिवस से पहले काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई। जालंधर में तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। देखिए तस्वीरें।
2 of 5
काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में दबोचे तीन आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
आतंकियों की पहचान गुरपाल सिंह निवासी जालंधर, मेजर सिंह निवासी करनाल और रछपाल सिंह निवासी जलालाबाद के तौर पर हुई है। इनमें से मेजर सिंह पिछले कई साल से गांव वैरोनंगल के गुरुद्वारा गरियाना साहिब में सेवादार की नौकरी कर रहा था। वह लगातार विदेशों में बैठे आतंकवादियों के संपर्क में था। विदेशों से लगातार इन तीनों आतंकियों को पैसा और हथियार भेजे जा रहे थे।
3 of 5
काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में दबोचे तीन आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
इन आतंकियों की पहचान इन आतंकियों से काउंटर इंटेलिजेंस ने दो पिस्टल और 16 कारतूस बरामद किए है। बरामद हुए हथियार मेड इन पाकिस्तान और मेड इन अमेरिका हैं। ये तीनों मुख्य तौर पर बेल्जियम में बैठे आतंकी जगदीप सिंह उर्फ भूरा के संपर्क में थे और उसी की तरफ से आदेश मिलने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में दबोचे तीन आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक, गगनेजा पर हुए हमले के बाद अब 15 अगस्त को किसी समारोह में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। काउंटर इंटेलिजेंस के आईजी एमएफ फारूकी और एआईजी कुलजीत सिंह ने बताया कि गगनेजा के हमलावरों को पकड़ने के लिए राज्य में विभिन्न टीमें गठित की गई थी। इसके तहत जांच करते हुए उन्होंने जालंधर के गुरपाल सिंह को गिरफ्तार किया। उससे मौके पर एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन
5 of 5
काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर में दबोचे तीन आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
गुरपाल से पूछताछ करने पर पता चला कि गुरुद्वारा साहिब के सेवादार मेजर सिंह ने दोनों को अपने संपर्क में लेकर सिख फार जस्टिस और खालिस्तान बनाने के लिए प्रेरित किया। मेजर सिंह के बारे में पता चलने पर तुरंत उसे गिरफ्तार किया गया। फिर मेजर सिंह की निशानदेही से तीसरे आतंकी रछपाल सिंह को पकड़ा गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।