5 दोस्त सालासर दर्शन करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में तीन दोस्तों को मौत अपने साथ ले गई। तीनों की चिताएं एक साथ जलीं।
2 of 5
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा रविवार सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में हुआ। दो युवकों को गंभीर चोटें लगी, जिनका बठिंडा के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान मुक्तसर निवासी नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया का छोटा बेटा नितिन तेरिया (28), सौरव पठेला उर्फ चिंटू (32) पुत्र अशोक पठेला और भूषण गावड़ी (24) पुत्र सोमनाथ गावड़ी व्यापारी निवासी श्यामा नर्स वाली गली के रूप में हुई।
3 of 5
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, भाजपा नेता शांति स्वरूप का पोता सौरभ परूथी (32) पुत्र राजेंद्र परूथी और मनीष खुराना (24) पुत्र अशोक खुराना हादसे में घायल हो गए। पुलिस को दिए बयान में दोनों ने बताया कि शनिवार रात वे पांचों स्विफ्ट से सालासर धाम के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह करीब डेढ़ बजे हनुमानगढ़ (राजस्थान) में रावतसर मेगा हाईवे पर कोहला गांव के टोल प्लाजा के पास गाड़ी के आगे एक लावारिस पशु आ गया।
4 of 5
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
भूषण ने बताया कि वे पशु को बचाना चाहते थे, इस कारण स्विफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और वह हाइवे किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वे सभी बुरी तरह घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां कार में पिछली सीट पर बैठे तीनों युवक नितिन, सौरभ परूथी व भूषण गावड़ी की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
5 of 5
राजस्थान में सड़क हादसे में मुक्तसर के तीन युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मृतक सौरभ परूथी की करीब एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। वह कुछ समय पहले न्यूजीलैंड से आया था और अब उसने कनाडा जाना था। इससे पहले उसने दोस्तों के साथ मिलकर सालासर में बाला जी मंदिर के दर्शन करने जाने का कार्यक्रम बनाया था। सौरभ परूथी के बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। तीनों युवकों का अंतिम संस्कार जलालाबाद रोड स्थित शिवधाम में किया गया।