फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देखें कैसें हैं सीमा से सटे गांवों के हालात

Mon, 03 Oct 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Mon, 03 Oct 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
indian army surgical attack in pok and highalert in villages near indo pak border in punjab
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल अटैक के बाद पंजाब में बॉर्डर से सटे इलाकों में देखिए कैसा माहौल है और सेना के साथ-साथ लोग क्या कर रहे हैं?
indian army surgical attack in pok and highalert in villages near indo pak border in punjab
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सरकार ने पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दहशत का माहौल बना हुआ है। 10 ​किलोमीटर तक के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। डीसी ने आदेश जारी करके सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए हैं। डॉक्टर्स और नर्सों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ जुट गई है।
indian army surgical attack in pok and highalert in villages near indo pak border in punjab
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
खुफिया सूत्रों के मुताबिक कुछेक गांव फेंसिंग पार बसे हैं, जिन्हें खाली करने को कहा गया है। बॉर्डर पर बीएसएफ ने पूरी चौकसी बनाई हुई है। पाकिस्तान की तरफ होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सरहद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने में जुटे हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक सीमा पर पाकिस्तानी जवानों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army surgical attack in pok and highalert in villages near indo pak border in punjab
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी भी रद्द कर दी गई। लोगों को बॉर्डर पर न जाने की हिदायत दी गई है। आदेश जारी होते ही लोग भी अपना सामान समेट कर जाते हुए दिखाई दिए। वहीं, कुछ लोग करियाना व सब्जी वालों की दुकानों पर खानपान की वस्तुएं खरीदने के लिए एकत्र हो गए। लोगों का कहना है कि युद्ध के समय इलाके में ब्लैक आउट कर दिया जाता है, इसीलिए रात के समय मोमबत्तियां जलाने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
indian army surgical attack in pok and highalert in villages near indo pak border in punjab
सर्जिकल स्ट्राइक के चलते हाईअलर्ट के बाद सुरक्षित ठिकानों की ओर जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
सरहद पर तनाव की खबर सुनते ही व्यापारी और दुकानदार चिंतित हो गए हैं क्योंकि दीवाली नजदीक होने के कारण लाखों रुपये का माल खरीद कर दुकानों व गोदामों में रखा है। माहौल खराब होने पर कोई भी व्यक्ति महंगी वस्तुओं की खरीद-फरोख्त नहीं करेगा। गौरतलब है कि पिछले साल गुरु ग्रंथ की बेअदबी के कारण पंजाब का माहौल खराब होने के कारण व्यापारियों का माल नहीं बिक पाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed