फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूर पढ़ें : पुराने नोटों पर इस बैंक ने बदला फॉर्मूला, नहीं लिये जा रहे 500 के नोट

Mon, 14 Nov 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
This bank changed formula of old currency, didn't take back 500 note
नहीं लिया 500 का नोट - फोटो : अमर उजाला

पुरानी करंसी बंद होने के 50 दिन तक 500 और 1000 के नोट बदलने का दावा करने वाली भारतीय स्टेट बैंक की अबोहर शाखा ने रविवार को टैक्स जमा करने वाले लोगों से पुरानी करंसी लेने से मना कर दिया। सुबह 8 बजे से ही बैंक के आगे लाइनों में लगे टैक्स जमा करवाने वालों को जब यह पता चला कि बैंक पुरानी करंसी जमा नहीं कर रहा तो उनमें रोष फैल गया। 

This bank changed formula of old currency, didn't take back 500 note
नहीं लिया 500 का नोट

वहीं शाखा प्रबंधक का कहना था कि आरबीआई के निर्देशों पर उन्होंने यह नियम लागू किया है। टैक्स जमा करवाने के लिए सुबह से ही लाइनों में लगे रामकुमार, सोनू सहगल, ओम प्रकाश आदि ने बताया कि बैंक के आगे पुरानी करंसी न लेने संबंधी कोई बोर्ड नहीं लगाया गया। इसके अलावा कई घंटे लाइन में लगने के बाद जब उन्हें टोकन दिया गया तब भी पुराने नोट न लेने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई।

This bank changed formula of old currency, didn't take back 500 note
पांच सौ रुपये का नोट

बाद दोपहर नंबर आने पर उनका पुराना कैश लेने से इंकार कर दिया गया। लोगों ने बताया कि एक ओर तो सरकार दावा कर रही है कि अपना पुराना रुपया बैंकों में जमा करवाओ वहीं बिजली, टेलीफोन के बिल पेट्रोल पंप, रेलगाड़ियों की टिकटों और सरकारी अस्पतालों में पुरानी करंसी चल रही है। वहीं एसबीआई ने टैक्स के रूप में पुरानी करंसी जमा न करके व्यापारियों से धोखा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This bank changed formula of old currency, didn't take back 500 note
नहीं लिया 500 का नोट - फोटो : अमर उजाला

बैंक के मुख्य प्रबंधक आईडी धींगड़ा तथा मैनेजर गुरदीप सिंह भूटानी ने बताया कि आरबीआई के निर्देशों पर वे टैक्स के रूप में पुरानी करंसी स्वीकार नहीं कर रहे। लोगों ने इसे बैंक अधिकारियों की धक्केशाही बताया है। 

विज्ञापन
This bank changed formula of old currency, didn't take back 500 note
नहीं लिया 500 का नोट

इधर बैंक खुलने के चौथे दिन भी अधिकतर बैंकों के एटीएम बंद रहे जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा जो एटीएम चल रहे थे वहां पैसे निकालने वालों की लंबी कतारें लगी थी। रविवार को सभी सरकारी विभागों में व सोमवार को बैंकों में छुट्टी का दिन होने के कारण बैंकों में भीड़ अधिक दिखाई दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed