फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नोटबंदी से थर्राया बाजार, अब आपको इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत

Mon, 14 Nov 2016 11:44 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला
मोहित धुपड़/अमर उजाला, अंबाला Updated Mon, 14 Nov 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
Market high on 500 and 1000 note ban, now you have to pay more for these things
नोटबंदी की असर

नोट बंदी का असर अब थोक बाजार पर भी खुलकर दिखने लगा है। इसका खामियाजा भी आम जनता पर पड़ रहा है। नोट की चोट से दाल की थोक मंडी थर्रा गई है। विभिन्न राज्यों से आने वाली दाल की आवक बुरी तरह प्रभावित होने से जमाखोरी का खतरा बढ़ गया है। पेमेंट क्लीयर नहीं होने से तीन दिन से कारोबार ठप है और आवक न के बराबर। ऐसे में आने वाले दिनों में दाल के रेट फिर से चढ़ने से जनता पर महंगाई की मार पड़ सकती है।

Market high on 500 and 1000 note ban, now you have to pay more for these things
नोटबंदी की असर

दिल्ली मंडी से होती है दाल की आवक- उतर भारत में दाल सप्लाई की सबसे बड़ी मंडी दिल्ली मंडी है। यहां भाव तय होते हैं और अंबाला समेत हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तराखंड और यूपी के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर सप्लाई होती है। तीन दिनों से दाल बाजार में जबरदस्त मंदी है। कारोबारियों को उम्मीद थी कि एक या दो दिन में व्यापार पटरी पर आ जाएगा, लेकिन अभी भी दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं।

Market high on 500 and 1000 note ban, now you have to pay more for these things
नोटबंदी की असर - फोटो : PTI
इसलिए मंदी झेल रही दाल मंडी- दिल्ली दाल मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गर्ग, महामंत्री दीपक गोयल व कोषाध्यक्ष सुभाष गर्ग ने बताया कि दिल्ली मंडी में दाल की आवक मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र से होती है। यहीं से मूंग, उड़द, चना, मसूर, मूठ, अरहर, हरड़ इत्यादि दालों की आवक थोक के भाव दिल्ली आती है और यहां आगे सप्लाई होती है। जो दालें विदेश से मंगवाई जाती हैं, वो भी मुंबई में ही डॉक पर उतरती हैं और वहां से दिल्ली आती हैं। अचानक करेंसी बदलने के कारण अरबों रुपये की पेमेंट रुक गई और बैंकों में कारोबारियों के लाखों रुपये के चेक अटके हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Market high on 500 and 1000 note ban, now you have to pay more for these things
नोटबंदी की असर
एडवांस पेमेंट न होने से बढ़ी दिक्कत- महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश से दाल की खेप खरीदने को विभिन्न एजेंटों के माध्यम से पहले एडवांस पेमेंट करनी पड़ती है। एडवांस पेमेंट इस वक्त संभव नहीं है, इसलिए पिछले तीन दिनों से सप्लाई ठप है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में भी दाल उत्पादकों के पास मजदूर नहीं मिल रहे हैं। लिहाजा कामकाज प्रभावित है। आने वाले दिनों में हालात नहीं सुधरे और पेमेंट क्लीयर नहीं हुई तो स्टॉकिंग के कारण दाम बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Market high on 500 and 1000 note ban, now you have to pay more for these things
नोटबंदी की असर
आवक ठप, जमाखोरी पर नजर- दाल कारोबार से जुड़े सिटी व कैंट के कारोबारियों ने बताया कि दिल्ली दाल बाजार में जो हालात हैं, उसकी सूचना अंबाला के दाल कारोबारियों को लग चुकी है। क्योंकि यहां अंबाला में भी दाल की आवक इस वक्त न की बराबर रह गई है। अब कारोबारी जो भी दाल निकालेगा, वो अपने गोदामों से निकालेगा और खुद ही रेट बढ़ाकर कृत्रिम महंगाई पैदा करेगा। कारोबारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में यह खेल हमेशा खेला जाता है, क्योंकि मार्केट में दाल की डिमांड तो उतनी है, लेकिन सप्लाई कम हो रही है।  उन्होनें कहा कि नमक व चीनी महंगी होने की अफवाह भी कारोबारी वर्ग ने ही फैलाई थी, जिस वजह से लोग बहुत परेशान रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed