पंजाब के पठानकोट में एक रहस्यमयी घटना का जिक्र हर तरफ रो रहा है। यह आसमान से एक रहस्यमयी चीज गिरी और जमीन में जा धसी। अब उसने जमीन से लावा उगलना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आप भी देखिए...
2 of 5
लाल घेरे में धुएं का गुबार
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि पठानकोट के गांव थरियाल में सात दिन पहले आसमान से आग से लिपटी कोई चीज गांव के खेतों में गिरी और जमीन में धंस गई। अब उसने लावा उगलना शुरू कर दिया है। 3 दिन की बारिश के बावजूद लगातार लावा उगलने से खौफजदा गांववासियों ने प्रशासन को इसकी खबर की। वहीं लावा को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और अफवाहों का बाजार भी गर्म है।
3 of 5
घटना की चारों तरफ हो रही चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
कोई इसे उल्का पिंड बता रहा है, कोई सौरमंडल से गिरी फायर बॉल तो कोई एलियंस का स्पेसशिप बता रहा है। जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। देर शाम साढ़े 8 बजे जांच को पहुंचे माइनिंग अधिकारी गगन ने जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही। संदिग्ध चीज के गिरने से 15 बाई 15 फीट के खेत में लावा का दलदल बन चुका है।
इसमें लकड़ी फेंकने पर आग लग जाती है और पानी फेंकने से तेज धमाके के साथ धुंए का बादल उठता है। इसे खेतों में गिरते देखने वाले गांव बसरूप निवासी सतपाल ने बताया कि 7 जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे आग का गोला गिरा, वह पास ही धर्मकांटे पर काम कर रहा था। जब वहां जाकर देखा तो थोड़ी जमीन धंसी थी, बाकी कुछ दिखाई नहीं दिया। वह 2 दिन बाद दोबारा वहां गया तो राख की हलकी परत दिखाई दी और उक्त जगह से तेज गर्मी निकलने लगी। उसके बाद 3 बार बारिश हुई, इसके बावजूद शुक्रवार को उक्त जगह से लावा निकलना शुरू हो गया।
गांववासी सुरिंद्र, ओंकार और संदीप सिंह का कहना है कि पुलिस प्रभावित खेत के आसपास सुरक्षा घेरा बनाए ताकि कोई जानवर या व्यक्ति अंधेरे में इस दलदल में गिरे। उन्होंने कहा कि जिस जगह लकड़ी लगाने से आग लगती है, वहां कोई गिरा तो कैसे बच पाएगा। डिप्टी कमिश्नर रामबीर का कहना है जानकारी मिलने के बाद एसडीएम पठानकोट की ड्यूटी लगाई है। एसडीएम पठानकोट अर्शदीप सिंह ने बताया कि इसके लिए माइनिंग आफिसर गगन को जांच सौंपी गई है। माइनिंग आफिसर से रिपोर्ट मिलने के बाद ही कोई बात कह सकेंगे।