{"_id":"5f81b0918ebc3e9c064f84ec","slug":"the-first-picture-of-sapna-chaudhary-son-came-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, बहन ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, बहन ने बांटे लड्डू
शील भारद्वाज, अमर उजाला, बहादुरगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी और उनका नवजात बेटा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सपना चौधरी और वीर साहू के विवाह की जानकारी उनके प्रशंसकों और अन्य लोगों को समय पर नहीं लगी थी। जिसकी अब सपना के मां बनने के बाद सोशल मीडिया में काफी चर्चा हुई। अब सपना की बहन शिवानी ने अधिकृत बयान दिया है कि सपना ने वीर के साथ जनवरी 2020 में चंडीगढ़ में विवाह कर लिया था।
2 of 5
सपना चौधरी का नवजात बेटा
- फोटो : amar ujala
कभी अपने डांस को लेकर तो कभी अपने गानों को लेकर सपना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। बेटे को जन्म देने की वजह से सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सपना की बहन शिवानी ने बताया कि बेटा पैदा होने के बाद सपना के मायके में और ससुराल में खुशी का माहौल है। दोनों तरफ से मिठाइयां बाटी जा रही हैं।
3 of 5
सपना की बहन शिवानी ने बंटवाए लड्डू
- फोटो : amar ujala
सपना चौधरी के पीआरओ और वरिष्ठ टीवी पत्रकार चरण सिंह सहरावत ने बताया कि एक तरफ वीर साहू के बड़े भाई रमेश ने हरियाणा के हांसी के पास अपने गांव मदनहेड़ी के लोगों में मिठाई बांटते हुए खुशी जाहिर की। वहीं दूसरी तरफ सपना चौधरी की बड़ी बहन शिवानी ने गुरुग्राम में अपने पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर सपना व वीर साहू की शादी की पूरी सच्चाई बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना की बहन शिवानी
- फोटो : amar ujala
शिवानी ने बताया कि जनवरी 2020 में सपना चौधरी की शादी चंडीगढ़ में हुई थी। दोनों पक्ष अपने प्रशंसकों को शादी के बारे में जानकारी देने ही वाले थे कि वीर साहू के फूफा का निधन हो गया और विवाह की खुशी को वे फैंस के साथ शेयर नहीं कर पाए। सपना चौधरी के प्रशंसक पटेलनगर निवासी देवेंद्र सिंह ने भी सपना के मां बनने पर हरियाणवी संगीत प्रमियों को मिठाई खिलाई। उन्होंने कहा कि सपना उन हरियाणवी कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी कला से हरियाणवी गीत-संगीत को जिंदा रखा है।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी अपने बेटे और पति के साथ
- फोटो : amar ujala
सपना की कला के फैन और हरियाणवी कलाकार व कवि वीरेंद्र कौशिक और रमेश सुखीजा ने सपना के मां बनने पर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के निजी जीवन पर की कीचड़ उछालना बहुत आसान काम है। जबकि असलियत ये है कि सपना ने कड़ी मेहनत करके लाखों हरियाणवी कला प्रेमियों में ही नहीं। बल्कि देश के करोड़ों नृत्य संगीत प्रेमियों में अपनी साख बनाई है। ऐसी कलाकारों को प्रोत्साहन देना हम सभी का फर्ज बनता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।