सोमवार को राष्ट्रीय अवकाश के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इस कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं रविवार शाम तक शहर के अधिकतर एटीएम खाली हो चुके थे। ऐसे में मंगलवार को फिर से बैंकों में लोगों की भीड़ लगने की उम्मीद है।
2 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि बैंक अधिकारियों के अनुसार देर शाम तक उनके सभी एटीएम में कैश लोड करवाया जा रहा है। लोगों को पर्व पर कैश की किसी तरह की परेशानी नहीं आनी दी जाएगी।
3 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
सावधानी बरतें, बैंक कर रहे इनकार-
व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के मैसेज चल रहे हैं। इनमें बताया जा रहा है कि अगर आपके घर में शादी या किसी तरह कोई अन्य समारोह है तो आप शादी के कार्ड के साथ एफिडेविट लगाकर एरिया के प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस अधिकारी से साइन करवाकर बैंक से 5 लाख रुपये तक ले सकते हैं।
4 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
आरबीआई के आधिकारिक सूत्रों और कई बैंक अधिकारियों ने इस तरह के किसी भी आधिकारिक घोषणा से इंकार किया है। उनका कहना है कि ये मात्र अफवाह है और अगर ऐसा कोई मैसेज सरकार की ओर जारी किया गया है तो उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना अब तक नहीं मिली है। वहीं एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव ने भी इस तरह के किसी आधिकारिक आदेश से इंकार करते हुए इसके केवल अफवाह बताया है।
5 of 7
सोमवार को बैंक रहेंगे बंद
- फोटो : अमर उजाला
एक बार में एटीएम में 8.8 लाख रुपये- एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एक बार में अब एटीएम में केवल 8.8 लाख रुपये डाले जा सकते हैं। पहले जहां 88 लाख रुपये तक एक एटीएम में जमा होते थे, वहीं अब केवल एक बार में 8.8 लाख रुपये ही रख सकते हैं। हालांकि कैश निकालने की सीमा तय होने के कारण एक बार कैश अपलोड करने के बाद 440 लोग पैसा निकाल सकते हैं। आने वाले दिनों में जब 2000 का नोट एटीएम से निकलने लगेगा तो कैश की मात्रा बढ़ सकती है। इससे लोगों को भी राहत मिलेगी।