{"_id":"5cb27a6bbdec22143356e5c3","slug":"temperature-down-and-rain-will-fall-in-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तापमान फिर आया नीचे, 16-17 को बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Apr 2019 05:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमतौर पर अप्रैल के महीने में अधिकतम तापमान 40 के करीब पहुंच जाता है। दिन के साथ रातें भी तपने लगती हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। आधा अप्रैल बीतने के बाद भी मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 16 व 17 अप्रैल को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। दोनों दिन करीब 20 से 25 बारिश दर्ज की जा सकती है। उसके बाद 20 व 21 को भी एक पश्चिमी विक्षोभ है, लेकिन वह कमजोर है। हालांकि इससे मौसम में ठंडक बनी रहेगी। कुल मिलाकर बुधवार तक मौसम अच्छा रहने वाला है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के पीछे एक नहीं बल्कि कई सारी वजहें होती हैं। कई बार तापमान अधिक होने से थंडरस्टाम (तेज हवाओं के साथ बारिश) आते हैं। इससे भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित होते हैं। आमतौर पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस मार्च तक ही सीमित रहते थे, लेकिन इस बार अप्रैल में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का प्रकोप जारी है।
3 of 5
मौसम में बदलाव चंडीगढ़ के साथ हरियाणा व पंजाब में भी जारी रहने वाला है। विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 अप्रैल तक दोनों ही प्रदेश में रुक-रुक कर तेज हवाएं चलती रहेंगी। कई जगह आंधी भी आ सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी पूरी संभावना है। हवाओं की रफ़्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। हालांकि इससे एक फायदा यह जरूर है कि लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
शनिवार को भी चंडीगढ़ में बादल छाए। इस दौरान तेज हवाएं भी जारी रहीं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। दिन के तापमान में भले ही थोड़ी नरमी दिख रही हो, लेकिन रात का तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार रात का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और रात का तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रिकार्ड किए जाने की संभावना है। रविवार व सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। 16 से मौसम में बदलाव आ सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।