Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Proposal for five new courts in Chandigarh

चंडीगढ़ में पांच नई अदालतों का प्रस्ताव: केंद्र और प्रशासन से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, दिए ये आदेश

Mon, 23 Nov 2026 10:10 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार, इन विशेष अदालतों की स्थापना से संबंधित अधिसूचनाएं भारत सरकार के पास लंबित हैं।

विज्ञापन
Proposal for five new courts in Chandigarh
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में परिवार न्यायालय के साथ एनडीपीएस, पॉक्सो, सीबीआई और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार और यूटी प्रशासन को अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। दोनों पक्षों को अदालतों के लिए जरूरी स्टाफ और अन्य सुविधाओं के संबंध में भी अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन


पीपुल्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से दायर जनहित याचिका में शुरुआत में चंडीगढ़ में परिवार न्यायालय स्थापित करने और इसके लिए न्यायिक अधिकारियों व सहायक कर्मचारियों के पद मंजूर करने की मांग की गई थी। अब हाईकोर्ट प्रशासन ने याचिका का दायरा बढ़ाते हुए चार विशेष अदालतों की स्थापना और उनके लिए जरूरी पद सृजित करने पर भी विचार करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, विशेष एनडीपीएस अदालत में नशीले पदार्थों की तस्करी और संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। फास्ट ट्रैक पॉक्सो अदालत बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा करेगी। विशेष सीबीआई अदालत में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अन्य आपराधिक मामलों की सुनवाई होगी, जिनकी जांच सीबीआई करती है। वहीं, विशेष पीएमएलए अदालत में धनशोधन और अवैध धन से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट प्रशासन के अनुसार, इन विशेष अदालतों की स्थापना से संबंधित अधिसूचनाएं भारत सरकार के पास लंबित हैं। ऐसे में अदालत से आग्रह किया गया है कि संशोधित मांगों को जनहित याचिका में शामिल कर अदालतों की स्थापना के साथ न्यायिक अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों के पदों के सृजन पर भी विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed