{"_id":"e0ab82fe16abb8d530dec4abb4793ebb","slug":"taught-tricks-to-young-girls-for-became-army-officer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?
Wed, 24 Feb 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सेना में अफसर बनने का जज्बा हो और सैनिक ही ये ट्रेनिंग दें तो इससे ज्यादा अच्छी बात क्या हो सकती है। कुछ यही हुआ, अमृतसर में।
सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?
2 of 5
अमृतसर में युवाओं को भारतीय सेना में आकर्षित व प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को एक दिवसीय सेमिनार ‘क्या ये आप में है’ में युवतियों को सेना में अफसर बनने के गुर सिखाए। सेना ने खुद युवाओं का हौसला बुलंद रखते हुए उन्हें इस तरफ आने के लिए प्रेरित किया। यह पहला मौका था जब सेना खुद लोगों तक पहुंच की और इसकी खूबियों को बयां किया।
सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?
3 of 5
समारोह में कई गणमान्य, प्राध्यापकों, छात्रों व सैन्य कर्मियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में हिस्सा लेने वाले युवाओं व छात्रों को भारतीय सेना में एक फौजी के जीवन के बारे में बताया गया। समारोह का शुभारंभ ब्रिगेड के कमांडर के संबोधन से हुआ। सेना के विभिन्न साहसिक कार्यों में सैन्य आधिकारियों की भूमिका और सेना की कार्यशैली तथा उपलब्धियों पर दिखाई गई फिल्म आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?
4 of 5
समागम में मुख्य मेहमान के रूप में ब्रिगेडियर आईएमएस परमार, जबकि विशेष मेहमान के रूप में यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. अजायब सिंह बराड़ शामिल हुए। भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए एंट्री स्कीम की जानकारी दी गई। सैन्य आधिकारियों की माहिर टीम ने सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) की पूर्ण चयन प्रक्रिया के बारे अवगत कराया गया। समारोह का समापन सेना के हथियारों की प्रदर्शनी के साथ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने काफी रुचि दिखाई।
विज्ञापन
सैनिकों ने युवतियों को सिखाया, कैसे बनें सेना में अफसर?
5 of 5
ब्रिगेडियर परमार ने कहा कि किसी भी देश की ताकत उसका युवा शक्ति होती है। इस दौरान युवाओं से सवाल-जवाब भी हुए। सेमिनार में लेफ्टिनेंट कर्नल एएस जसरोटिया, लेफ्टिनेंट राहुल चावला, मेजर मेघना सिंह, मेजर गुंजन सेठ, लेफ्टिनेंट कर्नल सारिका गर्ग, कैप्टन प्रियंका, मेजर पी श्रीनिवास, कर्नल जीएस कथूरिया, कर्नल सीडी बाजवा ने सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की विस्तार से जानकारी दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।