फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तारक मेहता’ के मिस्टर सोढी के स्टार बनने के सीक्रेट

Sat, 21 Jun 2014 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jun 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन

‘तारक मेहता’ के मिस्टर सोढी के स्टार बनने के सीक्रेट

'Tarak Mehta' Serial Star Cast in Chandigarh

मेरे अंदर एक्टिंग का कीड़ा बचपन से मौजूद था। दिल्ली में फार्मेसी की पढ़ाई के बाद यही कीड़ा मुंबई ले गया। मुंबई में सात महीने ही हुए थे कि सब टीवी के हिट सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढी का किरदार मिला। यह कहना है दिल्ली के गुरचरण सिंह का। ‘तारक मेहता...’ में चल रही जीपीएल (गोकुलधाम क्रिकेट लीग) के प्रमोशन के लिए गुरचरण सिंह शुक्रवार को सेक्टर-35 के एक होटल में पहुंचे थे। उनके  साथ सीरियल में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही दिलखुश भी मौजूद थीं।

‘तारक मेहता’ के मिस्टर सोढी के स्टार बनने के सीक्रेट

'Tarak Mehta' Serial Star Cast in Chandigarh

गुरचरण सिंह ने बताया कि वह सीरियल के बाद एक ब्रेक लेकर यूएस और लंदन घूमने गए। यूएसए के न्यू जर्सी में वह एक रिश्तेदार के घर ठहरे हुए थे तो वहां का सारा आस पड़ोस उन्हें जानता था। हर कोई पूछता था कि क्या आपकी सोसाइटी सच की है, आप वहीं रहते हैं, सीरियल में आगे क्या होगा। उन्होंने कहा कि लंदन में एक बार मैं रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहा था। तभी एक सरदार जी बड़ी सी गाड़ी में आए और कहा, ‘सोढ़ी साहब तुसी इत्थे, कित्थे जा रहे हो, मैं छड देंदा हां।

‘तारक मेहता’ के मिस्टर सोढी के स्टार बनने के सीक्रेट

'Tarak Mehta' Serial Star Cast in Chandigarh

गुरचरण ने बताया कि जब वे पहली बार इस सीरियल की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचे तो सभी उसे कहते थे कि तू अभी छह महीने पहले ही मुंबई आया है और इतना अच्छा सीरियल भी मिल गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बैरी जोंस के ग्रुप से पार्ट टाइम एक्टिंग कोर्स किया। जब फार्मेसी की पढ़ाई पूरी हुई तो एक प्राइवेट कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की जॉब की। चार महीने में ही पता लग गया कि  एक्टिंग ही उनके लिए ठीक रहेगी। जब एक्टर बनने के बारे में सोचा तो घर में बताने में बहुत घबराहट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘तारक मेहता’ के मिस्टर सोढी के स्टार बनने के सीक्रेट

'Tarak Mehta' Serial Star Cast in Chandigarh

उन्होंने बताया कि मैंने खुद का पोर्टफोलियो बनाया और कई प्रोड्यूसरों को दिया। एक दिन एक एड के लिए मौका मिला। एड में एक हसबैंड के तौर पर एक औरत और बच्चे के साथ फोटोशूट हुआ। वह एड दिल्ली में तो किसी न्यूजपेपर में नहीं छपा। लेकिन एक दिन पंजाब में रहने वाली मौसी का मम्मी को फोन आया कि गुरचरण की फोटो अखबार में आई है। एक औरत और एक बच्चे के साथ। गुरचरण ने शादी कब की? उन्होंने कहा कि उस दिन पापा-मम्मी को इस बारे में बताना पड़ा और फिर मुंबई जाने की राह आसान हो गई।

विज्ञापन

‘तारक मेहता’ के मिस्टर सोढी के स्टार बनने के सीक्रेट

'Tarak Mehta' Serial Star Cast in Chandigarh

गुरचरण ने कहा कि सीरियल की यह पॉलिसी है कि डबल मीनिंग कॉमेडी न हो। हर कॉमिक डायलॉग को कई बार डिसकस किया जाता है। उन्होंने कहा कि गुजराती लेखक तारक मेहता भी कभी-कभी सेट पर आते हैं। शो की खासियत है इसकी क्रिएटिव टीम जो शो के कंटेंट को कभी बोरिंग नहीं होने देती। गुरचरण ने बताया कि शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के आग्रह पर वे और उनकी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार के लिए भी गए थे। उन्होंने कहा कि असित और मोदी गुजरात के एक ही गांव से संबंध रखते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed