{"_id":"5986e8134f1c1bad3c8b4795","slug":"swine-flu-symptoms-swine-flu-treatment-swine-flu-precautions","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का असर आप पर न हो, जानें क्या करें और क्या न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का असर आप पर न हो, जानें क्या करें और क्या न करें
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर किसी को स्वाइन फ्लू हो जाए तो बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। ध्यान से पढ़ लिजिए कि क्या करें और क्या न करें कि आप पर बीमारी का असर न हो।
swine flu
चंडीगढ़ में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के लिए हाउस टू हाउस सर्वे चल रहा है। इस दौरान एक मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दरअसल सर्वे के दौरान सेक्टर 37 में एक स्वाइन फ्लू के लक्षण वाला मरीज टीम को मिला। टीम ने उसे स्वाइन फ्लू की जांच के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मरीज गया नहीं। टीम फिर से मरीज के घर पहुंची और अस्पताल में जांच कराने को कहा। मरीज फिर से आनाकानी करने लगा।
swine flu
इस पर टीम के सदस्यों ने पुलिस के हेड कांस्टेबल बुला लिए। हेड कांस्टेबल को देखते ही मरीज घबरा गया और अस्पताल के लिए रवाना हो गया। नोडल आफिसर डा. गौरव अग्रवाल के मुताबिक सर्वे के दौरान कई लोग ऐसे मिलते, जो जांच के लिए तैयार नहीं होते। जबकि उन्हें स्क्रीन करना जरूरी है। छोटा सा रिस्क भी इस समय जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
swine flu virus
स्वाइन फ्लू के दो नए पेशेंट
शनिवार को स्वाइन फ्लू के दो नए पेशेंट और आए। एक पेशेंट तीन वर्षीय बच्चा है, जो सेक्टर 56 का रहने वाला है। इसे सेक्टर 16 में एडमिट कराया गया है, जबकि दूसरा पेशेंट 24 वर्षीय महिला है, जो पीजीआई कैंपस में रहती है। दोनों पेशेंट को मिलाकर अब तक चंडीगढ़ में कुल 20 पेशेंट स्वाइन फ्लू के आ चुके हैं। इनमें चार मरीजों की मौत भी हुई है।

देहरादून में उत्तराखंड की पहली स्वाइन फ्लू परीक्षण प्रयोगशाला
- फोटो : concept photo
अब तक 25617 लोगों की जांच हुई
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाउस टू हाउस सर्वे चलाया जा रहा है। इसमें अब तक 25617 मरीजों की जांच की गई। जिनमें से 15 मरीजों को स्वाइन फ्लू की जांच के लिए भेजा गया है। विभाग के मुताबिक सेक्टर 37, मलोया, 26, 24, 48, 55, और सेक्टर 56 सबसे ज्यादा रिस्क फ्रेक्टर में हैं। यहां के कई लोग स्वाइन फ्लू के चपेट में आ चुके हैं।