{"_id":"5b4adc274f1c1b3c748b4d6e","slug":"sunny-leone-s-web-series-in-controversy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" मुश्किल में फंस सकती हैं सनी लियोन, वेब सीरीज में इस शब्द को लेकर जारी हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में फंस सकती हैं सनी लियोन, वेब सीरीज में इस शब्द को लेकर जारी हुआ विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कपूरथला (पंजाब)
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री सनी लियोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गई है। इस सीरीज के टाइटल में ‘कौर’ शब्द के इस्तेमाल पर शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की राष्ट्रीय प्रधान और एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इस शब्द को सीरिज से अलग करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
कौर शब्द को लेकर बढ़ा विवाद
अभिनेत्री सनी लियोन
बीबी जागीर कौर ने कहा कि कौर शब्द एक सम्मानजनक शब्द है और सिख धर्म से संबंधित किसी भी व्यक्ति को अश्लील कार्यों में शामिल होने की इजाजत नहीं देता है। जो व्यक्ति या महिला पहले ही धर्म परिवर्तन कर चुका हो तो उसे कोई हक नहीं बनता है कि वह कौर शब्द का इस्तेमाल अपने जीवन पर आधारित किसी फिल्मांकन या नाटक में करे। उन्होंने कहा कि जो इंसान गुरमति सिद्धांतों को तिलांजलि दे चुका हो और सिख धर्म से नाता तोड़ चुका हो, उसे ऐसा नहीं करना चाहिए। सिख धर्म में कौर एक शेरनी को कहा गया है। कौर शब्द एक परंपरा का अनुसरण करने का प्रतीक है, लेकिन सनी लियोन में तो ऐेसा कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
16 जुलाई को रीलीज होगी वेब सीरीज
अभिनेत्री सनी लियोन
इस नाम पर कड़ा ऐतराज है और सनी अपने अपनाए हुए धर्म के नाम पर सीरीज का नाम रखना चाहिए। साथ ही इस गलती के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। अगर सनी लियोन ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी सहारा लिया जाएगा। किसी भी कीमत पर सिख धर्म की परंपराओं का हनन नहीं होने देंगे। गौर हो कि सनी लियोन के जीवन पर आधारित ‘करनजीत कौर-द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोन’ वेब सीरीज 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इसमें उनके बचपन, परिवार और पोर्न स्टार बनने के सफर को दिखाया जाएगा।