चौंका देगी इस शख्स की सक्सेस स्टोरी, गुजारा करने को कभी लंदन में दूध बांटता था। आज विमान कंपनियों का मालिक है और 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार चलाता है।
2 of 8
रोपड़ जिले के विमान कंपनियों का मालिक अजयवीर सिंह
ये सक्सेस पर्सन हैं, पंजाब में रोपड़ जिले में नूरपुरबेदी के गांव लालपुरा के अजयवीर सिंह। आज उनके पास 4 हेलिकॉप्टर हैं। उनकी दो कंपनियां हैं-ढिल्लों एविएशन और एयरकिंग चार्टर्ज। कारोबार सौ करोड़ रुपए से ज्यादा का है। 4 प्रशंसा पत्र मिल चुके हैं।
3 of 8
रोपड़ जिले के विमान कंपनियों का मालिक अजयवीर सिंह
जीएनडीयू अमृतसर से बीटेक कम्प्यूटर की डिग्री लेने के बाद अजयवीर आगे की पढ़ाई के लिए लंदन गए तो वहां खर्च निकालने के लिए घरों में दूध की बोतलें और अखबार बांटने लगे। सुबह साइकिल पर ये काम करते, दिन में पढ़ाई। खर्चे बढ़े तो घर बनाने वाले ठेकेदार के पास लग गए। वहां कई घंटे दीवार की ईंटे तोड़ते। एमबीए मार्केटिंग करके दो साल बाद लौट आए।
4 of 8
रोपड़ जिले के विमान कंपनियों का मालिक अजयवीर सिंह
अजयवीर को शुरू से कुछ अलग करने की जिद थी। पिता अमृतसर में एसएसपी थे। चाचा हरबंस सिंह ने भाई की शादी में दिल्ली से 5 लाख के किराए पर हेलिकॉप्टर मंगाया। कपूरथला में हुई इस शादी के हर तरफ चर्चे थे। उन्होंने तभी ठान लिया कि एविएशन इंडस्ट्री ही उनकी मंजिल है।
5 of 8
रोपड़ जिले के विमान कंपनियों का मालिक अजयवीर सिंह
अजयवीर बताते हैं कि एविएशन इंडस्ट्री की लाइन आसान नहीं थी। शुरू के दिनों में तो 18 -18 घंटे काम किया। जिस भी बड़े घराने की शादी होती तो रेफरेंस जुटाते। बात करते। एक हेलिकॉप्टर से काम शुरू किया। काम मिलने लगा। इलेक्शन में या सेंट्रल मिनिस्टर वगैरह आते तो डिमांड बढ़ी। आज उनके पास 4 हेलिकॉप्टर हैं।