फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लग्जरी कारों में 'आप' के नेता, देखिए BMW में आम आदमी का रोड शो

Mon, 17 Oct 2016 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 17 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
aam aadmi party road show in luxury bmw cars in barnala
महंगी गाड़ियों में आप उम्मीदवार का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी कब आम से खास बन गई पता ही नहीं चला। निकाले गए एक रोड शो में 'आप' नेता BMW में सवार दिखें। विधानसभा हलका बरनाला से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मीत हेयर ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ रोड शो निकाला। इसे देखकर हलके के लोग चकित रह गए क्योंकि रोड शो बेहद कीमती गाड़ियों में निकाला गया। 
aam aadmi party road show in luxury bmw cars in barnala
महंगी गाड़ियों में आप उम्मीदवार का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
समाज सेवी सुदर्शन गर्ग का कहना है कि अगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मीत हेयर भी बाकी उम्मीदवारों की तरह रहेंगे और महंगी गाड़ियों में घूमेंगे तो आप और बाकी पार्टियों में क्या फर्क रहेगा। अकाली नेता मदन लाल मद्दी, कांग्रेसी नेता वजीर चंद ने कहा कि अब तक आम आदमी पार्टी के नेता आरोप लगाते आए हैं कि कांग्रेस व अकाली वीआईपी कल्चर नहीं छोड़ते। 
aam aadmi party road show in luxury bmw cars in barnala
महंगी गाड़ियों में आप उम्मीदवार का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के नेता वीआईपी कल्चर से दूर रहेंगे और आम लोगों में आम आदमी की तरह विचरेंगे। आप के उम्मीदवार मीत हेयर के इस रोड शो ने लोगों की इच्छाओं पर पानी फेर दिया है।
उन्होंने कहा कि मीत हेयर के रोड शो में जहां 90 प्रतिशत बाहर की गाड़ियां थीं वहीं इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
aam aadmi party road show in luxury bmw cars in barnala
महंगी गाड़ियों में आप उम्मीदवार का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों का भी यहीं कहना था कि हलके में आम आदमी पार्टी आम नहीं रही। वहीं इसके उम्मीदवार मीत हेयर भी आम आदमी नहीं हैं। इस संबंधी आप उम्मीदवार मीत हेयर ने कहा कि यह गाड़ियां उनके समर्थकों की थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed