बच्चों को इस तरह स्कूल जाते देख रूह कांप जाएगी, तस्वीरें
इन तस्वीरों को देखकर आपकी रूह भी कांप जाएगी। ये स्कूल स्टूडेंट्स हैं, जो हर रोज इसी तरह जान पर खेल कर स्कूल पहुंचते हैं।
बच्चों को इस तरह स्कूल जाते देख रूह कांप जाएगी, तस्वीरें
ये तस्वीरें पंचकूला के मोरनी खंड की है। यहां घग्गर नदी बहती है, जो बरसात के दिनों में अपने उफान पर होती है। खंड के ही गांव कोठी और राजीटिकरी के बच्चे रोज इस नदी को पार करके स्कूल मोरनी के स्कूल जाते हैं।
बच्चों को इस तरह स्कूल जाते देख रूह कांप जाएगी, तस्वीरें
ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल बनवाने के लिए दो बार लिखित मांग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तीन बार कुमारी सैलजा तत्कालीन अंबाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद और एक बार तत्कालीन उपायुक्त आशिमा बराड़ को दी गई थी, लेकिन अब तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है।
बच्चों को इस तरह स्कूल जाते देख रूह कांप जाएगी, तस्वीरें
गांव वालों का कहना है कि रोजाना 200 बच्चे इस नदी को पार करते हैं। कई लोग इसे पार करके कामकाज पर जाते हैं। कई लोग हादसों का शिकार हुए हैं, लेकिन इस नदी को पार करना गांव वालों की मजबूरी है। क्योंकि कोई और रास्ता नहीं।
बच्चों को इस तरह स्कूल जाते देख रूह कांप जाएगी, तस्वीरें
गांव वालों का कहना है कि बारिश के दिनों में नदी उफन जाती है। उस समय बच्चों का स्कूल बंद करना पड़ता है। महीनों बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, इससे उनकी पढ़ाई भी बाधित होती है। अगर ऐसा ही होता रहा तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।