पैर गंवाने के बाद लाखों लोगों के दिल पर इस युवती ने राज किया है। ज़िंदगी में बड़ा हादसा होने के बाद भी इसने सबके दिल जीत लिए हैँ। पढ़िए शुभरीत कौर की कहानी
हादसे भी ज़िंदगी के सामने छोटे होते हैँ। ये डांसिंग क्वीन शुभरीत कौर के सीखा जा सकता है। एक हादसा पंजाब के संगरूर जिले की शुभरीत कौर के साथ हुआ, जिसने एक पैर रोड एक्सीडेंट में खो दिया। इसके बाद भी उसने हार नहीं मानी और एक पैर से ही डांस करने लगी और कई इनाम भी जीते।
शुभरीत अब एक पंजाबी डांसर है और इंडिया गॉट टैलेंट के दूसरे राउंड तक जा चुकी है। रविवार को कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे में एक कार्यक्रम में अपने दोस्त के यहां आई शुभरीत कौर ने बताया कि उसके माता-पिता की इच्छा थी की वह पढ़े इसलिए बीएससी नर्सिंग में एडमिशन ले लिया।
वर्ष 2009 में 21 अक्टूबर को वह घर आ रही थी कि जीरकपुर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। 7 लाख रुपए खर्च कर शुभरीत कौर की मां ने उसका अॉपरेशन करवाया। इसके लिए उन्होंने लोन भी उठाया लेकिन इस अॉपरेशन में शुभरीत का एक पैर काटना पड़ा।
शुभरीत बताती हैं कि उन्होंने आगे बढ़ने के लिए अपने आप को अंदर से मजबूत किया और डांस करना शुरू किया। पहले एक एकेडमी ने उन्हें डांस सिखाने से मना कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ की एक एकेडमी ने उसे डांस सिखाना शुरू किया।