{"_id":"6afd9341f067001f370103a8","slug":"controversy-over-the-amendment-to-the-sri-guru-granth-sahib-satkar-act-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद: बैठक बेनतीजा, अकाल तख्त समिति की अनुपस्थिति पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद: बैठक बेनतीजा, अकाल तख्त समिति की अनुपस्थिति पर चर्चा
Wed, 18 Nov 2026 05:30 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Nov 2026 05:30 PM IST
सार
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में संशोधनों पर अकाल तख्त और पंजाब सरकार के बीच टकराव बरकरार है। विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक में सरकार की समिति तो पहुंची, लेकिन अकाल तख्त की समिति नदारद रही। अब आपत्तियों पर सहमति बनाने के लिए दोबारा बैठक बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट संशोधन विवाद
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
विज्ञापन
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब और पंजाब सरकार के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को अमृतसर के डीसी कार्यालय में दोनों पक्षों की समन्वय समितियों की अहम बैठक हुई। हालांकि, पंजाब सरकार की ओर से गठित सात सदस्यीय समिति के सदस्य बैठक में पहुंचे, लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित समिति का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। इसके बाद अगली रणनीति पर चर्चा की गई।
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि एक्ट में किए गए संशोधनों को लेकर अकाल तख्त साहिब की ओर से कुछ आपत्तियां जताई गई थीं। इन्हें दूर करने के लिए दोनों पक्षों की समन्वय समितियां बनाई गई हैं। सरकार की सात सदस्यीय समिति ने आपसी चर्चा के बाद कई आपत्तियों पर सहमति बनाई है। बैठक के लिए अकाल तख्त साहिब की समिति को आग्रह पत्र भेजा जाएगा।
पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी ने कहा कि कानून बनने के बाद उस पर तत्काल रोक लगाने से 2008 के मूल एक्ट पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि नया कानून लागू होने के बाद बेअदबी की घटनाओं पर रोक लगी है।
विज्ञापन
वहीं, दमदमी टकसाल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह धुम्मा ने अकाल तख्त साहिब की प्रतिनिधि समिति से जल्द बैठक में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंथ को कानून बनाने पर कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि इसमें जरूरी संशोधनों पर सहमति बनाना महत्वपूर्ण है। सभी आपत्तियां दूर कर सर्वसम्मति से मसौदा तैयार करके पंजाब सरकार को सौंपा जाएगा।