पंजाब: जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास से लिया आशीर्वाद
गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर पंजाब में सियासी हलचल के बीच भाजपा ने सामाजिक समरसता का संदेश देने की तैयारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने डेरा सचखंड बल्लां में माथा टेककर संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया।
विस्तार
यात्रा शुरू करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "गुरु जी का आर्शीवाद लेने आए हैं। उनके आर्शीवाद से एक समरसता यात्रा शुरू हो रही है।
#WATCH जालंधर, पंजाब: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, "गुरु जी का आर्शीवाद लेने आए हैं और हम सबको उनका आर्शीवाद मिले और उनके आर्शीवाद से एक समरसता यात्रा प्रारंभ हो रहा है उस यात्रा को प्रारंभ करने से पूर्व उनका आर्शीवाद लेकर इस यात्रा को प्रारंभ करेंगे।" https://t.co/GrFKyKSlIQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 18, 2026
