फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेयरी क्षेत्र में युवाओं के लिए कमाई के शानदार मौका, शुरू हो रहा खास कोर्स, पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 29 May 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Special Training Course in Dairy Farming in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

डेयरी के क्षेत्र में रोजगार और कमाई के खूब अवसर हैं। कुशल प्रबंधन इससे होने वाले मुनाफा में इजाफा कर सकता है। आपके पास भी डेयरी क्षेत्र में अच्छी कमाई का मौका हैं। इस कारोबार को गति देने के लिए अब कोर्स भी कराए जा रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही एक कोर्स के बारे में...

Special Training Course in Dairy Farming in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में दूध के कारोबार को गति देने के लिए डेयरी विकास विभाग पंजाब/पंजाब डेयरी विकास बोर्ड ने एक पहल की है। इसके तहत अब डेयरी फार्मरों को कुशल डेयरी मैनेजर बनाया जाएगा। डेयरी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए चार हफ्ते का कोर्स कराया जाएगा। डेयरी उद्यम सिखलाई कोर्स की ट्रेनिंग 10 जून से राज्य के विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों से शुरू होगी। इसके लिए इंटरव्यू 3 जून से शुरू होंगे। इंटरव्यू डेयरी ट्रेनिंग सेंटर चतामली कुराली-मोरिंडा रोड जिला रूपनगर में 10 बजे से होंगे। 

Special Training Course in Dairy Farming in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

डेयरी विकास बोर्ड पंजाब के कार्यकारी अफसर सेवा सिंह ने बताया कि डेयरी उद्यम ट्रेनिंग स्कीम के तहत उन लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी जिनकी उम्र 18 से 45 साल के बीच में होगी। वे मैट्रिक पास होने चाहिए और ग्रामीण एरिया से संबंध रखते हो। वहीं, उनके पास कम से कम पांच या पांच से अधिक दुधारू पशु और अपना हाइटेक डेयरी फार्म बना हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Special Training Course in Dairy Farming in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पशु की नस्लों से लेकर उद्योग की कई बारीकियों के बारे में समझाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि नौजवान डेयरी सिखलाई हासिल करके विभाग की स्कीमों का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही अपने डेयरी के कारोबार को चला सकते हैं। उन्होंने इच्छुक आवेदकों को डिप्टी डायरेक्टर से संपर्क करने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
Special Training Course in Dairy Farming in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

डिप्टी डायरेक्टर का कमरा जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स मोहाली में तीसरी मंजिल पर 434 नंबर है। मोहाली में किसी भी वर्किंग डे पर सौ रुपये में प्रास्पेक्टस हासिल किया जा सकता है। कोर्स की जनरल कैटेगरी के लिए फीस पांच हजार रुपये व अनुसूचित जाति के लिए चार हजार रुपये है। अधिक जानकारी के लिए 3 जून से पहले उक्त दफ्तर या हेल्पलाइन नंबर 0172-2219276 पर संपर्क किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed