फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माथा चूम बेटी को भेजा विदेश, पहुंचने से पहले टूटा गमों का पहाड़, पापा-चाचा बहन का छूट गया साथ

Wed, 29 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हांसी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Three person died in road accident of a family in hisar of Haryana
Accident - फोटो : अमर उजाला

सिरसा के रानियां खंड के गांव दमदमा के साधन संपन्न परिवार के तीन सदस्यों की हांसी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में जसकरण सिंह, उनके भाई गुरमुख सिंह और गुरमुख सिंह की आठ साल की बेटी गगन है। जबकि जसकरण सिंह की पत्नी हरविंदर कौर और एक बेटी जस कौर और बेटा जसदेव सिंह घायल है। जसकरण सिंह का परिवार अपने बेटी जन्नत को दिल्ली एयरपोर्ट पर कनाडा विदा करने के लिए गए थे। जन्नत की कक्षाएं आठ जून से कनाडा के मांटरियल में शुरू हो रही थी।

Three person died in road accident of a family in hisar of Haryana
Accident - फोटो : अमर उजाला

दोनों के एक और बड़े भाई स्वर्ण सिंह भी है। जसकरण और गुरमुख दोनों मिलन स्वभाव के थे। रानियां स्थित पेट्रोल पंप को जसकरण सिंह संभालते थे। रविवार को अपने कांरिदों को हंसते हुए कहा था कि तेल की पेमेंट की कलेक्शन कर लो, इंसान का पता नहीं होता कि कब चला जाए। रानियां में कंबोज फिलिंग स्टेशन के मालिक जसकरण सिंह अपनी बेटी जन्नत को कनाडा विदा करने के लिए परिवार सहित सोमवार शाम चार बजे अपने गांव दमदमा से दिल्ली के लिए रवाना हुए। करीब वे 11 बजे दिल्ली पहुंच गए। उनकी बेटी की फ्लाइट करीब डेढ़ बजे थी।

Three person died in road accident of a family in hisar of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

जसकरण सिंह ने अपनी बेटी को विदा करने से पहले उन्हें गले लगाया और उसका माथा चूमा और खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया।जन्नत बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का दो वर्षीय कोर्स करने कनाडा गई थी। फ्लाइट टेक ऑफ करने के बाद परिवार रात करीब दो बजे के पास सिरसा के लिए रवाना हो गया। जैसे ही उनकी गाड़ी हांसी के पास पहुंची तो सड़क के किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसे में जसकरण सिंह, उनके भाई गुरमुख सिंह और गुरमुख सिंह की आठ वर्षीय बेटी गगन की मौत हो गई। हादसे के बाद शाम पांच बजे तीनों के शव गांव दमदमा में पहुंचे। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव देखकर हर गांववासी की आंख में आंसू थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three person died in road accident of a family in hisar of Haryana
Accident - फोटो : अमर उजाला

जन्नत की फ्लाइट मंगलवार दिल्ली एयरपोर्ट से अलसुबह डेढ़ बजे टेक ऑफ हुई थी। लंदन में यह फ्लाइट करीब साढ़े नौ बजे लैंड की। मंगलवार रात को फ्लाइट ने करीब आठ बजे कनाडा के लिए टेक ऑफ करना था। लेकिन इस हादसे की सूचना जसकरण सिंह की बेटी जन्नत को बीच जहाज में ही मिल गई। क्योंकि जहाज में वाई फाई क्नेक्टीविटी होती है। 

परिवारिक रिश्तेदारों ने इमीग्रेशन विभाग को पूरे हादसे की सूचना दी। इसके बाद लंदन में ही रिश्तेदार एयरपोर्ट पहुंच गए। लंदन में रहने वाले रिश्तेदारों ने दूसरी फ्लाइट से उसे वापस इंडिया भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three person died in road accident of a family in hisar of Haryana
- फोटो : अमर उजाला

करीब 20 दिन पहले ही जसकरण और गुरमुख सिंह के पिता गुरचरण सिंह और उनकी पत्नी कनाडा टूरिस्ट वीजे पर अपने दोहते करीवाला निवासी कर्ण बाजवा के पास कनाडा गए थे। उनका करीब तीन महीने का वीजा था। जसकरण सिंह की बेटी जन्नत ने भी अपने दादा, दादी के पास ही वहां पहुंचना था।

हादसे की सूचना जसकरण सिंह के पिता गुरचरण सिंह को मिली तो वे भी इंडिया वापस आ रहे हैं। उनके बुधवार शाम को इंडिया वापस पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ही तीनों का दाह संस्कार किया जाएगा। परिवार करीब दो बजे बिना आराम किए ही वापस सिरसा की ओर रवाना हो गया। हांसी के पास कार चालक जसकरण सिंह को झपकी आ जाने के कारण गाड़ी सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed