शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड
बड़े पर्दे पर नीरजा की बहादुरी को फिल्म के किरदार से लोगों के सामने लाने वाली सोनम कपूर ने चंडीगढ़ में शहीद जांबांज कर्नर की पत्नी को नीरजा भनोट अवार्ड से सम्मानित किया। देखिए उनके बारे में।
शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड
सम्मान समारोह का अयोजन चंडीगढ़ के सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर-45 में किया गया। कार्यक्रम में सोनम कपूर ने बेंगलौर निवासी सुभाषिनी वसंथ को प्रतिष्ठित नीरजा भनोट अवॉर्ड से सम्मानित किया। अवार्ड में 1.50 लाख रुपए नकद, एक प्रशस्तिपत्र और एक ट्रॉफी सुभाषिनी वसंथ को भेट की गई।
शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड
इस मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने कहा कि नीरजा भनोट ने अपनी जिदंगी दांव पर लगाकर विमान में मौजूद 359 लोगों की जिदंगी बचाई थी। यह एक बहुत ही साहस भरा कार्य है। अवार्ड लेने के बाद सुभाषिनी वसंथ ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर नीरजा मूवी डायरेक्टर राम माधवानी और निर्माता अतुल कासबेकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड
सोनम ने कहा कि मुझे इस अवॉर्ड को प्राप्त करने पर गर्व है जो कि नीरजा भनोट के दृढ़ विश्वास और समर्पण की भावना को प्रतिनिधत्व प्रदान करता है और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का हौंसला प्रदान करता है। एक महिलाओं को अपनी जंदगी में हमेशा मुश्किल स्थितियों का सामना करना पड़ता है और उसे उनका मुकाबला भी करना चाहिए। उसे पूरा सम्मान मिलना चाहिए।
शहीद कर्नल की पत्नी को 'नीरजा' से मिला बहादुरी अवार्ड
सोनम ने कहा कि सुभाषिनी वसंथ वसंथारत्नम फाउंडेशन की संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अपने पति कर्नल वसंथ वी. की याद में शुरू किया था, जिन्हें 2008 में मृत्यु उपरांत अशोक चक्र प्रदान किया गया। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों का मुकाबला करते हुए अत्यंत बहादुरी का परिचय दिया था और अपना बलिदान दिया था।