फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में हैरतअंगेज घटना: अचानक पांच फुट ऊपर उठ गई जमीन, किसी ने कहा- आठवां अजूबा, कोई बोला- प्रलय

Thu, 22 Jul 2021 08:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Soil raised five feet due to rain water in Karnal of Haryana
करनाल में ऊपर उठी खेत की मिट्टी। - फोटो : वायरल वीडियो

हरियाणा के करनाल जिले में एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां जमीन अपने आप ऊपर की ओर उठने लगी। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। कुछ युवकों ने पूरे वाकये को मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल है। इस प्राकृतक घटना की चर्चा हर तरफ है। वाकया करनाल जिले में कैथल रोड स्थित औगंद नर्दक नहर के पास का है। 15 जुलाई को बारिश का पानी पहुंचा तो एक खेत की मिट्टी करीब पांच फीट ऊपर उठने लगी। अचानक मिट्टी ऊपर उठते देख क्षेत्र में खलबली मच गई। एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोग इसे अजूबा बताने लगे। पहले तो इसकी जानकारी नहीं हो सकी कि आखिर यह वीडियो कहां का है लेकिन जब जानकारी हुई तो कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि खेत मालिक ने खेत में बने गड्ढे को भरने के लिए सेलर से निकलने वाली राख (धान की भूसी) डाली थी। जिसके ऊपर मिट्टी डाल दी थी। जो पानी के नीचे पहुंचते ही ऊपर उठ गई। जब वीडियो वायरल हुआ तो इसे आठवां अजूबा नाम दे दिया गया। इसे देखकर ऐसा लगने लगा कि कोई प्रलय आने वाली है। 




 

Soil raised five feet due to rain water in Karnal of Haryana
ऊपर की ओर उठती जमीन। - फोटो : वायरल वीडियो

लोग एक दूसरे को शेयर करने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सुर्खियां बटोरने लगा। यह तो पता चला कि वीडियो 15 जुलाई का है लेकिन वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी लेकिन गुरुवार को ग्रामीणों से ही इसका खुलासा हुआ कि यह वीडियो निसिंग क्षेत्र के औगंध नर्दक नहर के किनारे नफे सिंह के खेत का है। 

Soil raised five feet due to rain water in Karnal of Haryana
ऊपर उठी जमीन। - फोटो : वायरल वीडियो

जानकारी होने पर खंड कृषि अधिकारी डॉ. राधेश्याम गुप्ता अपनी टीम के साथ पहुंचे तो खेत मालिक ने जानकारी दी कि उसके खेत में मिट्टी निकलवा देने के कारण गहरा गड्ढा बन गया था। जिसे भरने के लिए उसने सेलर से निकलने वाली राख डाल दी और राख के ऊपर कुछ फीट तक मिट्टी डलवा दी। जब बारिश का पानी गड्ढ़े में भरा तो पानी के दबाव के कारण राख का पूरा ढेर ही ऊपर उठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Soil raised five feet due to rain water in Karnal of Haryana
पानी की वजह से ऊपर उठती खेत की मिट्टी। - फोटो : वायरल वीडियो

बीएओ डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि सेलर की राख वजन में हल्की होती है और वह पानी में आसानी से नहीं घुल पाती है। जिस कारण पानी के दबाव से राख ऊपर आ गई। वहीं इस राख से खेत की उर्वरक शक्ति भी खत्म होती है। किसानों को खेतों में इसका उपयोग करने से बचना चाहिए। किसान खेत की मिट्टी लालच में आकर बेच देते हैं। खनन विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए गड्ढ़ों को भरने के लिए सेलर से निकलने वाली राख को खेतों में डाल देते हैं। ऐसा ही इस मामले में किया गया।

विज्ञापन
Soil raised five feet due to rain water in Karnal of Haryana
- फोटो : वायरल वीडियो

अभी मौके पर देखा तो नहीं है, इसलिए स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन राख आदि जमीन के अंदर डाली जाती है तो मिथेन व कार्बन डाईऑक्साइड गैस बनती है। अचानक पानी पहुंचा तो शायद अधिक मात्रा में गैस बनी और राख का पूरा ढेर ही ऊपर उठ गया होगा। - डॉ. प्रबोधचंद्र शर्मा, निदेशक केंद्रीय मृदा लवणता संस्थान (सीएसएसआरआई) करनाल। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed