हरियाणा के करनाल जिले में एक अजीब वाकया देखने को मिला। यहां जमीन अपने आप ऊपर की ओर उठने लगी। यह नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। कुछ युवकों ने पूरे वाकये को मोबाइल में कैद कर लिया। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल है। इस प्राकृतक घटना की चर्चा हर तरफ है। वाकया करनाल जिले में कैथल रोड स्थित औगंद नर्दक नहर के पास का है। 15 जुलाई को बारिश का पानी पहुंचा तो एक खेत की मिट्टी करीब पांच फीट ऊपर उठने लगी। अचानक मिट्टी ऊपर उठते देख क्षेत्र में खलबली मच गई। एक व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। लोग इसे अजूबा बताने लगे। पहले तो इसकी जानकारी नहीं हो सकी कि आखिर यह वीडियो कहां का है लेकिन जब जानकारी हुई तो कृषि विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि खेत मालिक ने खेत में बने गड्ढे को भरने के लिए सेलर से निकलने वाली राख (धान की भूसी) डाली थी। जिसके ऊपर मिट्टी डाल दी थी। जो पानी के नीचे पहुंचते ही ऊपर उठ गई। जब वीडियो वायरल हुआ तो इसे आठवां अजूबा नाम दे दिया गया। इसे देखकर ऐसा लगने लगा कि कोई प्रलय आने वाली है।
हरियाणा में हैरतअंगेज घटना: अचानक पांच फुट ऊपर उठ गई जमीन, किसी ने कहा- आठवां अजूबा, कोई बोला- प्रलय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Jul 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन