{"_id":"6a978c67e52853818d0aaaac","slug":"farmers-protest-in-mohali-spent-night-sleeping-on-ground-blocked-road-after-power-cut-2026-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहाली में किसानों का मोर्चा: जमीन पर सोकर गुजारी रात, बिजली काटने पर लगाया जाम; एक घंटे वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में किसानों का मोर्चा: जमीन पर सोकर गुजारी रात, बिजली काटने पर लगाया जाम; एक घंटे वाहन फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:09 AM IST
सार
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने पानी और किसानों के कर्जा माफी जैसे मुद्दों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगा दिया है। यह मोर्चा 7 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
1 of 5
मोहाली में किसानों ने लगाया जाम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों का संघर्ष जारी है। मंगलवार को किसानों ने खुले आसमान के नीचे जमीन पर सोकर रात गुजारी। रातभर धरना स्थल पर किसानों की मौजूदगी बनी रही।
सुविधाओं के अभाव और मौसम की चुनौती के बावजूद किसानों के हौसले में कोई कमी नहीं आई। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुना जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
2 of 5
किसानों का पक्का मोर्चा
- फोटो : संवाद
बिजली कटने पर फेज-11 में लगाया जाम, एक घंटे वाहन फंसे
वहीं मंगलवार रात प्रशासन द्वारा धरना स्थल की बिजली आपूर्ति बंद किए जाने के विरोध में किसानों ने फेज-11 में सड़क जाम कर दिया। इस जाम के कारण करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली बंद होने से किसान नाराज हो गए। उन्होंने इसके विरोध में फेज-11 में सड़क पर जाम लगा दिया। अचानक जाम लगने से आसपास के मार्गों पर भी दबाव बढ़ा। कई वाहन बीच रास्ते में फंस गए। मोगा के किसानों समिंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह और इंदरजीत सिंह ने इसे अनुचित बताया। करीब एक घंटे बाद प्रशासन ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। बिजली दोबारा शुरू होने के दस मिनट बाद किसानों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।
3 of 5
मोर्चे में बन रहा लंगर
- फोटो : संवाद
धरना स्थल पर आए किसानों गुरतेज सिंह, जसविंदर सिंह ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और प्रशासन के समक्ष आवाज उठा रहे हैं। इसके बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं निकल पाया है। ऐसे में उन्होंने आंदोलन को और मजबूती देने का फैसला किया है। किसानों ने कहा कि संघर्ष के दौरान उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अपनी मांगें मनवाने का जज्बा बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किसानों का मोर्चा
- फोटो : संवाद
रात के समय कई किसान जमीन पर बिस्तर लगाकर सोते नजर आए। किसानों का कहना है कि उन्हें घर-परिवार से दूर रहकर संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन यह लड़ाई उनके अधिकारों और मांगों से जुड़ी है। इसलिए वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
किसानों का मोर्चा
- फोटो : संवाद
किसानों ने कहा कि प्रशासन को धरना स्थल पर आवश्यक सुविधाओं का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकाला जाए। किसानों के मुताबिक, मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक उनका धरना और संघर्ष जारी रहेगा। वह 7 सितम्बर तक धरना जारी रखेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।