फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four party contest in Fiozpur Urban assembly seat electoral battle to play over sewerage broken roads

सीट का समीकरण: फिरोजपुर शहरी में चार दलों में मुकाबला, सीवरेज और टूटी सड़कों पर बिछेगी चुनावी बिसात

Wed, 02 Sep 2026 10:09 AM IST
Nivedita अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर
अनिल कुमार, संवाद, फिरोजपुर Published by: Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

फिरोजपुर शहरी में आम आदमी पार्टी की टिकट के लिए मौजूदा विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के साथ सुखराज सिंह गोरा भी दावेदारी जता रहे हैं। गोरा शहर और गांवों में लोगों से संपर्क बढ़ा रहे हैं। वह लोगों के काम करवाने में भी सक्रिय दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Four party contest in Fiozpur Urban assembly seat electoral battle to play over sewerage broken roads
फिरोजपुर शहरी सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले फिरोजपुर शहरी हलके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेता सक्रिय हो गए हैं। इस बार चार प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर आंतरिक खींचतान भी सामने आ रही है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) की टिकट के लिए मौजूदा विधायक रणबीर सिंह भुल्लर के साथ सुखराज सिंह गोरा भी दावेदारी जता रहे हैं। गोरा शहर और गांवों में लोगों से संपर्क बढ़ा रहे हैं। वह लोगों के काम करवाने में भी सक्रिय दिख रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने सीमावर्ती गांवों में अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने हाल ही में सतलुज दरिया के किनारे चल रहे सुरक्षा कार्य में एक लाख रुपये का योगदान दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह पिंकी शहर के विकास कार्यों पर सरकार और प्रशासन से सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में कथित घटिया सामग्री के उपयोग पर ठेकेदार से जवाब मांगा। शिरोमणि अकाली दल की ओर से पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु को प्रमुख चेहरा माना जा रहा है। चुनाव नजदीक आने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की सक्रियता और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी समीकरण और पिछले नतीजे
2022 के विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर शहरी हलके में आप और कांग्रेस के बीच 19,569 वोट का अंतर था। कुल 1,73,362 मतदाताओं में से 1,24,499 ने मतदान किया था, जो 71.8 फीसदी था। आप के उम्मीदवार रणबीर सिंह भुल्लर को 48,443 वोट मिले थे। कांग्रेस के परमिंदर सिंह पिंकी को 28,874 वोट प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार को 24,635 वोट और शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी को 17,757 वोट मिले थे। भुल्लर ने पिंकी को 19,569 वोटों के अंतर से हराया था। 2012 में पिंकी ने भाजपा के नन्नु को 21,356 वोटों से हराया था, जबकि 2017 में यह अंतर 29,587 वोटों का था।

स्थानीय मुद्दे और जनता की परेशानियां
हलके में सीवरेज की समस्या अभी तक हल नहीं हो पाई है। लोगों के घरों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है जिससे वे परेशान हैं। पीने के पानी की समस्या भी बनी हुई है, जिसके लिए विकास विहार और गांधी नगर में प्रदर्शन हुए हैं। पुरानी मोटरें नहीं बदली गई हैं। गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे हैं। पिछले साल आई बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई भी अभी तक नहीं हो पाई है। हुसैनीवाला बॉर्डर की तरफ गांवों में सड़कें टूटी हुई हैं, और 17 गांवों को जोड़ने वाले पुल के पास की सड़क की मरम्मत भी नहीं हुई है।

विकास कार्यों पर विधायक-पूर्व विधायक आमने-सामने
विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने हलके में लगातार विकास कार्य करवाने का दावा किया। उन्होंने सड़कों के निर्माण, सरकारी स्कूलों की नई इमारतों, शिक्षकों की कमी दूर करने और सोलर लाइटें लगाने का उल्लेख किया। भुल्लर ने राशन किटें वितरित करने, 19 आरओ वाटर कूलर लगाने और 32 मुख्यमंत्री खेल मैदान बनाने की भी जानकारी दी।

उन्होंने कच्चा जीरा रोड के लिए 68 करोड़ रुपये और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत के लिए 39 करोड़ रुपये मंजूर होने की बात कही। वहीं, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नु ने विधायक के दावों पर सवाल उठाए। नन्नु ने कहा कि कुंडे में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट उनके कार्यकाल में स्थापित हुआ था, जिसकी मौजूदा सरकार उचित मेंटेनेंस नहीं करवा सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने उनके कार्यकाल में बनी सड़कों की मरम्मत नहीं करवाई और बाढ़ में क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed