{"_id":"594510564f1c1b912f8b477b","slug":"slogans-against-pakistan-in-naik-bakhtawar-singh-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद पति की अंतिम यात्रा में पत्नी बोली- पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी जी बदला लो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पति की अंतिम यात्रा में पत्नी बोली- पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी जी बदला लो'
Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान मुर्दाबाद, मोदी जी बदला लो। आर पार की लड़ाई हो... के नारों के साथ शहीद बख्तावर सिंह को उनकी पत्नी जसबीर कौर ने अंतिम विदाई दी।
2 of 8
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
शुक्रवार को एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए बख्तावर सिंह का गांव हाजीपुर में अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पार्थिव शरीर को बड़े बेटे सुखविंद्र सिंह ने मुखग्नि दी। वहीं पिता, पत्नी और दोनों बच्चों ने शहीद को सेल्यूट करके श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक ओर भारतमाता का जयकारा लगा, दूसरी ओर शहीद की पत्नी ने भारतीय सेना जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा कर श्रद्धांजलि दी।
3 of 8
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
वहीं शहादत पर बख्तावर सिंह की पत्नी का कहना है कि उन्हें पति की कुर्बानी पर गर्व है। वे देश पर कुर्बान हुए और वे उनकी बहादुरी को सलाम करती हैं। सिर गर्व से ऊंचा कर जसवीर कौर ने सरकार से अपने लिए एक नौकरी की मांग की। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर क्षेत्र में अमन की बहाली के लिए या तो कोई स्थायी हल करे या पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
शहीद के पिता प्रीतम सिंह को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वे बख्तावर के बच्चों को भी देश सेवा के लिए भेजेंगे, ताकि पिता के सपने को पूरा कर सकें। प्रीतम सिंह ने कहा कि अब मोदी सरकार को आरपार की लड़ाई करनी चाहिए। शहीद के जीजा पूर्व सैनिक गुरनाम सिंह ने कहा कि अब बहुत हो चुका। सरकार आरपार की लड़ाई लडे़ नहीं तो हम लोगों को ही बॉर्डर पर भेजें।
विज्ञापन
5 of 8
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
शहीद के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। दो बेटे फौज में हैं और एक अन्य काम करता है। बख्तावर उनका सबसे छोटा बेटा था। वह प्राइमरी और 12वीं की शिक्षा हाजीपुर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त करने के बाद वर्ष 2003 में सेना में भर्ती हुआ था। इस समय वह आठ-सिखलाई रेजीमेंट में राजौरी नौशेरा सेक्टर में हवलदार के पद पर तैनात था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।