{"_id":"5945012e4f1c1b912f8b46c9","slug":"naik-bakhtawar-singh-funeral-killed-in-pakistan-firing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने किया सेल्यूट, पत्नी रो रोकर बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने किया सेल्यूट, पत्नी रो रोकर बेहाल
Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तिरंगे में लिपटकर आए शहीद बख्तावर सिंह को अंतिम विदाई दी गई। बेटे तो सेल्यूट करके शहीद पिता को नमन किया, वहीं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।
2 of 7
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
शनिवार सुबह नायक बख्तावर सिंह का पार्थिव शरीर गांव हाजीपुर स्थित उनके घर लाया गया तो कोहराम मच गया। पूरा गांव उनके दर्शन को उमड़ा, वहीं दोपहर में राजकीय सम्मान के साथ राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान दोनों बच्चों ने शहीद पिता को सेल्यूट किया तो लोग भारतमाता का जयघोष लगाने लगे।
3 of 7
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
पंजाब के होशियारपुर के हाजीपुर गांव का 35 वर्षीय बख्तावर सिंह शुक्रवार सुबह एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग में घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उसने दमा तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह ही शहादत की खबर उनके परिवार को दे दी गई थी, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया था। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
वहीं शहादत पर बख्तावर सिंह की पत्नी का कहना है कि उन्हें पति की कुर्बानी पर गर्व है। वे देश पर कुर्बान हुए और वे उनकी बहादुरी को सलाम करती हैं। सिर गर्व से ऊंचा कर जसवीर कौर ने सरकार से अपने लिए एक नौकरी की मांग की। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर क्षेत्र में अमन की बहाली के लिए या तो कोई स्थायी हल करे या पाकिस्तान की ओर से की जा रही नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
5 of 7
शहीद बख्तावर को दी गई अंतिम विदाई
शहीद के पिता प्रीतम सिंह को अपने बेटे की शहादत पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वे बख्तावर के बच्चों को भी देश सेवा के लिए भेजेंगे, ताकि पिता के सपने को पूरा कर सकें। प्रीतम सिंह ने कहा कि अब मोदी सरकार को आरपार की लड़ाई करनी चाहिए। शहीद के जीजा पूर्व सैनिक गुरनाम सिंह ने कहा कि अब बहुत हो चुका। सरकार आरपार की लड़ाई लडे़ नहीं तो हम लोगों को ही बॉर्डर पर भेजें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।