16 बार विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री खिलाड़ी से संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने टका सा जवाब देकर सभी को चुप करा दिया।
2 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
बात कर रहे हैं पंकज अडवाणी की। वे चंडीगढ़ में इंटर यूनिट पेट्रोलियम बिलियर्ड्स व स्नूकर चैंपियनशिप में शिरकत करने आए थे। आडवाणी ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज भी किया। उन्होंने ओएनजीसी का प्रतिनिधित्व करते हुए बिलियर्ड्स पेशेवर वर्ग में बीपीसीएल शाहबाज आदिल खान को 3-1 से शिकस्त दी।
3 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर 17 खिताब जीत चुके है, पर उन्हें 18वां खिताब जीतने में पांच वर्ष लग गए। लोग मुझसे, अगले खिताब और संन्यास के बारे में पूछते हैं, जबकि मैं अपने खेल में नए सिरे से शुरुआत और उसमें सुधार के बारे में सोचता हूं। मुझमे अभी भी आगे बढ़ने की गुंजाइश बाकी है।
4 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
आडवाणी का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के मायने और पैमाने चार वर्षो में एक बार होने वाले ओलंपिक खेल से नहीं समझा जाना चाहिए। वे यहां नकी राय में हम खेल में महानता का आकलन चार साल में प्रदर्शन के आधार पर करते हैं जिसे समझने में मुझे बहुत कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि इस धारणा को बदलने की जरूरत है।
5 of 9
विश्व बिलियर्डस एंव स्नूकर चैंपियन व पद्मश्री पंकज अडवाणी
सोलह बार के विश्व बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियन आडवाणी ने सवाल किया कि एक खेल ओलंपिक में शामिल नहीं है सिर्फ इसलिए, इसका मतलब यह नहीं कि हम अन्य से कम कठिन मेहनत कर रहे हैं। पंकज ने कहा कि यह दोनों अलग अलग खेल है और दोनों का स्वरूप भी अलग है। इसके साथ ही आडवाणी की राय में आपको हर बार अलग इरादे और तकनीक के साथ टेबल पर आना होता है।