मौत के मुंह से बचकर लौटे सिंगर परमीश वर्मा ने चुप्पी तोड़ ही दी और फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर हमले का एक बड़ा राज खोला, पढ़िए।
2 of 7
परमीश वर्मा की फेसबुक पोस्ट
पंजाबी एक्टर, डायरेक्टर और सिंगर परमीश वर्मा ने खुद पर हुए जानलेवा हमले के एक महीने बाद आखिर चुप्पी तोड़ दी। रविवार शाम को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली। इसमें परमीश ने लिखा है कि जो बीते समय में दिलप्रीत संबंधित हुआ, वह फिरौती का मामला है। मेरा किसी से रंजिश नहीं है। इस तरह की चीजों से परिवार पर बुरा असर पड़ता है।
3 of 7
परमीश वर्मा की फेसबुक पोस्ट
वहीं हमले के बाद जो उदासी अपनी मां के चेहरे पर देखी है, वे नहीं चाहते कि यह उदासी किसी और की मां के चेहरे पर आए। हालांकि वर्मा ने अपने फेसबुक पर यह पोस्ट नहीं किया है कि उससे कितनी फिरौती मांगी गई थी। दूसरी ओर मोहाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को दबोच लेगी। परमीश वर्मा ने रविवार शाम को करीब पांच बजे अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली।
4 of 7
परमीश वर्मा की फेसबुक पोस्ट
इसमें उसने लिखा है कि उसकी सेहत अब पहले से ठीक है। साथ ही वे दो बातें शेयर करना चाहते हैं। खासतौर पर सोशल मीडिया और अखबारों से जुड़े लोगों को बताना चाहते हैं कि जो भी बीते समय में दिलप्रीत संबंधित हुआ है, वह फिरौती का मामला था। मेरा किसी से पुराना सरोकार, रिश्ता या रंजिश नहीं है। वर्मा ने प्रार्थना की है कि किसी के परिवार को इस मामले से जोड़ कर न देखा जाए।
उन्होंने कहा है कि परिवार सबके एक जैसे होते हैं और उसने जो कुछ अपने परिवार के ऊपर व्यतीत होता हुआ देखा है वे नहीं चाहते कि किसी ओर का परिवार वह समय गुजारे। मेरी लोगों से विनती है कि वे सुनी सुनाई बातों पर यकीन न करें। चाहने वालों ने जो अरदासें की हैं उससे वे अब ठीक हैं। साथ ही उन्होंने वाहेगुरु से भी अरदास की है कि वह जल्द ही पूरी तरह से ठीक होकर लोगों का मनोरंजन करेंगे।