फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुनून और कड़े संघर्ष से मिलता है मुकाम, वरना फिल्म इंडस्ट्री में टिकना बेहद मुश्किलः पूनम सूद

Sun, 21 Apr 2019 02:57 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 21 Apr 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Singer and Punjabi Actress Poonam Sood Interview
पूनम सूद
पूनम सूद एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो पंजाबी सिनेमा में किसी परिचय की मोहताज नहीं। इनकी कई एलबम आ चुकी हैं, जिन्हें लोगों ने बहुत पसंद किया है। यह एक समाजसेवी हैं और इनको अपनी जिंदगी के खास पल बच्चों के साथ साझा करना अच्छा लगता है। इस वर्ष अपने जन्मदिन पर पंचकूला के ऑर्फनएज होम में उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे और बर्थडे केक काटा। पूनम सूद के साथ बातचीत के कुछ अंश...
Singer and Punjabi Actress Poonam Sood Interview
पूनम सूद
इस इंडस्ट्री में आपको कितना समय हो गया है?
इंडस्ट्री में 10 साल से हूं। इन 10 सालों में बहुत संघर्ष किया, तब जाकर यह मुकाम हासिल हुआ। मुझे बचपन से ही अभिनय का शौक है, जिसकी वजह से 10 साल तक टिकी हूं, नहीं तो इस इंडस्ट्री में टिक पाना बहुत मुश्किल है

आप बहुत अच्छा गाती हैं। कितने समय से और कितने गाने गा चुकी हैं?
मैंने दो पंजाबी गाने गाए हैं और एक हिंदी गाना बॉलीवुड में अभी आ रहा है। सिंगिंग मैं सिर्फ चैरिटी के लिए करती हूं। मेरा अपना एक चैनल है, जिससे होने वाली कमाई को मैं चैरिटी में डाल देती हूं।
Singer and Punjabi Actress Poonam Sood Interview
पूनम सूद
आप की शिक्षा कहां तक हुई है और आपका जन्म स्थान कौन सा है?
मेरी शुरुआती शिक्षा लुधियाना से हुई और बचपन नाना नानी के साथ गुजरा। मां बाप के देहांत के बाद करियर की शुरुआत पंजाबी भांगड़ा अकादमी में बतौर शिक्षक की। इसके बाद मैने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पंजाबी इंडस्ट्री में आने वाले नए चेहरों को क्या संदेश देना चाहती हैं?
संयम और समझदारी के साथ अपने काम पर ध्यान दें। इससे सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer and Punjabi Actress Poonam Sood Interview
पूनम सूद
आपका आलोचना से कितनी बार सामना हुआ?
10 साल के सफर में बहुत लोगों ने शुरुआत में कहा कि आप का रंग सांवला है। आप सफल नहीं होंगी। अब वही लोग जब मिलते हैं तो मुंह छुपा लेते हैं और रास्ता बदल लेते हैं।

आप एक सेलिब्रिटी हैं, तो आम आदमी के बारे में आपका क्या विचार है?
हर आदमी अपने आप में सेलिब्रिटी है, बस हमारा काम दिख जाता है। टेलीविजन के माध्यम से हर आम आदमी का काम दिखता नहीं, इसलिए मेरी नजर में हर आदमी एक सेलिब्रिटी है।
विज्ञापन
Singer and Punjabi Actress Poonam Sood Interview
पूनम सूद
गरीब और अनाथ बच्चे या एसिड अटैक पीड़ितों के लिए आप बहुत कुछ करती रहती हैं।
समाज में रहकर अच्छा काम करेंगे या आप लोगों की सहायता करेंगे तो अपनी जिंदगी अच्छे से जी पाएंगे। नहीं तो वह अपने आप को बोझ समझना शुरू कर देंगे।

जिंदगी से आपको क्या और कितनी उम्मीदें हैं?
जिंदगी में हमें जो मिलना है, वह मिलकर ही रहेगा। भगवान पर भरोसा रखें और अपना काम करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed