फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिख की दरियादिली, पगड़ी से ऐसे बचाई जान

Wed, 08 Jun 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jun 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
Sikh Man removed his turban to Save drowning dog’s Life, video viral
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
एक सिख की दरियादिली सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिन्होंने अपनी पगड़ी की मदद से एक जिंदगी बचा ली। सेल्यूट ऐसे सिख को जिन्होंने अपनी धार्मिक निशानी पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया। इस बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। दरअसल यह कर दिखाया है 28 वर्षीय सरवन सिंह ने।
Sikh Man removed his turban to Save drowning dog’s Life, video viral
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
मामला पंजा‌ब का है। सरवन सिंह किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान नहर के पास भीड़ देखकर वो भी उत्सुकतावश वहां देखने गए। उन्होंने देखा कि एक कुत्ता नहर में बहता जा रहा है तेज बहाव की वजह से वो हाथ पैर पटकने के बावजूद वो किनारे नहीं आ पा रहा है। 
Sikh Man removed his turban to Save drowning dog’s Life, video viral
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
यह देखकर सरवन ने अपने धार्मिक प्रतीक पगड़ी को उतारकर नहर में फेंका और डूबते कुत्ते को बचा लिया। उनके इस प्रयास को लोगों ने काफी सराहा। सरवन ने बताया कि नहर के पास लोगों की भीड़ देखकर मैंने अपनी गाड़ी रोकी और यह देखने गया कि क्या हो रहा है? 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sikh Man removed his turban to Save drowning dog’s Life, video viral
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
बकौल, सरवन, मैं यह देखकर चकित हो गया कि एक कुत्ता डूब रहा है और आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बनकर उसे डूबता देख रहे हैं, उनकी मदद को आगे नहीं आ रहे है। उसी पल मैंने सोच लिया कि किसी भी प्रकार इस बेजुबान जानवर की जान बचानी है। 
विज्ञापन
Sikh Man removed his turban to Save drowning dog’s Life, video viral
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया - फोटो :
बकौल, सरवन, इसके बाद मैंने अपनी पगड़ी उतार कर उसका एक सिर उस ओर फेंका और किसी तरह उस कुत्ते की जान बचा ली। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने मेरे इस प्रयास को धार्मिक चिन्ह पगड़ी का असम्मान करना बताया लेकिन मेरे लिए उस समय कुत्ते की जान बचाना ज्यादा जरूरी था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed