ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं बरसी के मौके पर अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में आज भी काफी हंगामा हुआ। अकालियों से धक्कामुक्की हुई। तस्वीरें।
2 of 6
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि खालिस्तानी समर्थकों द्वारा अकाली नेताओं से बदसलूकी और धक्का- मुक्की भी की गई। शिरोमणि अकाली दल (अ) की महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिरोमणि समिति के मुलाजिमों ने उनके साथ दुर्यव्यवहार किया।
3 of 6
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
श्री अकाल तख्त साहिब की गैलरी और इसके अंदर सिविल कपड़ों में पुलिस प्रशासन और शिरोमणि कमेटी का ही नियंत्रण रहा। वहीं, परिसर के बाहर सरकार ने इस बार 8000 पुलिस कर्मी और 6 पैरामिल्ट्री कंपनियां चप्पे-चप्पे पर तैनात की हुई हैं।
4 of 6
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
बरसी समारोह इस बार भी हंगामा पूर्ण रहा। जब जत्थेदार ज्ञानी गुरबचण सिंह की तरफ से कौम के नाम संदेश पढ़ा जा रहा था तो वहां मौजूद संगतों ने इसका बॉयकाट कर दिया। इसका कारण गर्मख्याली संगठनों द्वारा खालिस्तान के नारे लगाना था।
5 of 6
ऑपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ऑपरेशन ब्लू स्टार मनाने के लिए श्री दरबार साहिब में सीनियर अकाली नेता रविवार रात को ही पहुंच गए थे। सोमवार सुबह अरदास होने के बाद भोग डाले गए। उस समय अकाली नेता जैसे ही खालिस्तानियों द्वारा नारेबाजी शुरू की गई। उसी समय सभी अकाली नेता वहां से चले गए।