{"_id":"5756dd214f1c1b091d9c5ddf","slug":"sikh-man-removed-his-turban-to-save-drowning-dog-s-life-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिख की दरियादिली, पगड़ी से ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिख की दरियादिली, पगड़ी से ऐसे बचाई जान
Wed, 08 Jun 2016 05:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Jun 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक सिख की दरियादिली सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिन्होंने अपनी पगड़ी की मदद से एक जिंदगी बचा ली। सेल्यूट ऐसे सिख को जिन्होंने अपनी धार्मिक निशानी पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया। इस बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है। दरअसल यह कर दिखाया है 28 वर्षीय सरवन सिंह ने।
2 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
मामला पंजाब का है। सरवन सिंह किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। इसी दौरान नहर के पास भीड़ देखकर वो भी उत्सुकतावश वहां देखने गए। उन्होंने देखा कि एक कुत्ता नहर में बहता जा रहा है तेज बहाव की वजह से वो हाथ पैर पटकने के बावजूद वो किनारे नहीं आ पा रहा है।
3 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
यह देखकर सरवन ने अपने धार्मिक प्रतीक पगड़ी को उतारकर नहर में फेंका और डूबते कुत्ते को बचा लिया। उनके इस प्रयास को लोगों ने काफी सराहा। सरवन ने बताया कि नहर के पास लोगों की भीड़ देखकर मैंने अपनी गाड़ी रोकी और यह देखने गया कि क्या हो रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
बकौल, सरवन, मैं यह देखकर चकित हो गया कि एक कुत्ता डूब रहा है और आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बनकर उसे डूबता देख रहे हैं, उनकी मदद को आगे नहीं आ रहे है। उसी पल मैंने सोच लिया कि किसी भी प्रकार इस बेजुबान जानवर की जान बचानी है।
विज्ञापन
5 of 6
पगड़ी की मदद से नहर में डूब रहे कुत्ते को बचाया
- फोटो :
बकौल, सरवन, इसके बाद मैंने अपनी पगड़ी उतार कर उसका एक सिर उस ओर फेंका और किसी तरह उस कुत्ते की जान बचा ली। हालांकि इस दौरान कई लोगों ने मेरे इस प्रयास को धार्मिक चिन्ह पगड़ी का असम्मान करना बताया लेकिन मेरे लिए उस समय कुत्ते की जान बचाना ज्यादा जरूरी था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।